Athrav – Online News Portal
नोएडा

एयरटेल कंपनी के गोदाम में फाइल और दस्तावेज रखने वाली रैक के टूट कर गिरी, तीन कर्मचारी दबे, एक की मौत, दो घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बादल पुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास एयरटेल कंपनी के गोदाम में फाइल और दस्तावेज रखने वाला रैक के टूट कर कर्मचारियों पर गिरने से तीन कर्मचारी उसके नीचे दब गए.  जिन्हें निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान एक की मौत हो गई,  जब कि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।   पुलिस ने मृतक कर्मचारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ,मामले की जांच शुरू कर दी है।  रैक के नीचे दबे हुए मजदूरों को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाल और अस्पताल में भर्ती कराया है।  लेकिन इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई, 

जबकि बबलू और लव कुश घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। एडिशनल डीसीपी हृदयेश कठेरिया ने बताया कि एयरटेल कंपनी की इस गोदाम में ग्राहकों के रिकॉर्ड समेत अन्य दस्तावेज रखती है जिनकी देखभाल के लिए आठ कर्मचारी तैनात किए गए हैं एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सोमवार को लाए  गए दस्तावेजों को मनीष लवकुश और बबलू जब रैक पर  रख रहे थे. इस दौरान रैक टूट कर तीनों पर गिर पड़ी और वे उसके नीचे दब गए थे। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े और पुलिस और दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैक और दस्तावेज को हटाकर तीनों को बाहर निकाला. तीनों को गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया जबकि बबलू और लव कुश का इलाज चल रहा है.  पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Related posts

एंकाउंटर चालू है, एक दिन मे तीन एंकाउंटर 4 बदमाश घायल, छह दिन में हुए एंकाउंटर में इनामी सहित 9 घायल, तीन फरार  

Ajit Sinha

पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश घायल.

Ajit Sinha

यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार होंडा सिविक कार खराब खड़ी ट्रैवलर बस से टकराई, 2 लोगों की मौत, 6 लोग घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x