Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

महिला की चाकू से गोदकर हत्या, हत्या का शक पति गंगाराम पर, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्रामःआज तड़के रवि नगर गली न.6 के एक किराए के मकान में एक महिला की चाकू मार कर हत्या कर दी, इस सनसनी खेज वारदात की सूचना मृतका के पति गंगाराम ने थाना सेक्टर -9 को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की कार्रवाई पूरा होने के बाद, हत्या का शक मृतका के पति पर गहराया, और पुलिस आरोपित गंगाराम को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृत महिला प्रियंका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार को पुलिस थाना सेक्टर-9 A, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना रवि नगर गली न. 6 में 1 महिला के शव पड़े होने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस थाना सेक्टर-9A, गुरुग्राम की टीम घटनास्थल पर तुरंत पहुंची, जहां पर एक महिला प्रियंका उर्फ ममता मृत अवस्था में मिली जिसकी छाती पर चोट के निशान थे। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की सीन-ऑफ-क्राइम, एफ.एस.एल. व फिंगरप्रिंट की टीमों को घटनास्थल पर बुलवा कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल पर उस मकान का मालिक मिला जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर-9A, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा मुकदमा में सम्बन्धित जानकारी एकत्रित की जा रही है, पुलिस जांच/अनुसंधान में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई  की जाएगी। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

पानीपत में एसएचओ सुरेश 10 हजार और महिला थाना भिवानी की एसएचओ कमलेश 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकडे गए।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में कॉन्फ्रेंस आयोजित

Ajit Sinha

मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में गोली लगी-देखें वीडियो  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x