Athrav – Online News Portal
पंचकूला स्वास्थ्य

पंचकूला: 25 लोगों की आंखों का निशुल्क ऑपरेशन होगा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला। राधी देवी अमरावती पालीक्लिनिक में स्व. लाला अमरनाथ अग्रवाल जी की 16वीं पुण्यतिथि पर निशुल्क आंखों एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ चेयरमैन कुलभूषण गोयल ने किया। उनके साथ समाजसेवी हरगोबिंद गोयल, अंजू गोयल, मयंक गोयल वीरेन गोयल उपस्थित थे। सुबह साढ़े 9 से 1 बजे तक यह शिविर लगाया। जिसमें विभिन्न स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा 225 लोगों की अलग-अलग बीमारियों की जांच की गई। इस अवसर पर 25 लोगों को आंखों के निशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना गया। लाला अमरनाथ अग्रवाल पंचकूला के जाने-माने समाजसेवी थे, जोकि हमेशा दबे कुचले लोगों की मदद के लिए प्रयासरत रहे।

उनके प्रयासों से आज समाज में अनेक गरीबों की भलाई के कार्य चल रहे हैं। शिविर में मेडिसिन के मेडिसिन स्पेशलिस्ट डा.रामेश्वरचंद्र,आंखों के स्पेशलिस्ट डा.बख्शी गुप्ता ,गाइनेकोलॉजिस्ट डा. सुरभी गुप्ता, ऑर्थोपेडिशियन विवेक भाटिया, पेडिट्रीशियन डा. डेजी बंसल, स्किन डा. रजत मेहता, डेंटल सर्जन डा. अमृता आहूजा, डा. स्नेहलता शंकर, फिजियोथेरेपी डा. किरण, डा. दीपक, रेडियोलॉजिस्ट लवकेश मित्तल, रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर डा. लक्षद्वीप सिंह द्वारा लोगों का चेकअप किया। आयुष्मान योजना के अंतर्गत 25 लोगों की आंखों के ऑपरेशन एवं लैंस निशुल्क डाले जाएंगे। इस अवसर पर लंगर के लिए विशाल भंडारा लगाया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही देवीवती आशियाना वृद्धाश्रम में हवन किया। 

Related posts

गलत इंजेक्शन लगाए जाने से हुई नाबालिग की मौत, परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए किया जमकर हंगामा

Ajit Sinha

₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ससुर के मौत के बाद उनकी डिग्री पर दामाद फर्जी ईएनटी डा. ललित चला था उनका क्लिनिक, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x