Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रामीण क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को समयानुसार पूरा करें सम्बंधित विभागों के अधिकारी: राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला परिषद के चेयरमैन विजय कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति, साफ़-सफाई,सोलर लाइट,वाटर कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं सम्बंधित विभागों के अधिकारी गण सुनिश्चित करें। वहीं विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को समयानुसार सम्बंधित विभागों के अधिकारी पूरा करना सुनिश्चित करें। सीईओ जिला परिषद सतबीर मान की मौजूदगी में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ आज शुक्रवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बारीकी से एक-एक करके बिन्दुवार जानकारी के साथ की गई।

जिला परिषद चेयरमैन विजय कुमार ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण आँचल में जलापूर्ति, साफ़-सफाई, मनरेगा, सोलर लाइट, वाटर कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। विधायक राजेश नगर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए जिला परिषद के सदस्यों की अहम भूमिका होती है। इसलिए सभी जिला परिषद फरीदाबाद के निर्वाचित सदस्य गण ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन के अधिकारी भी उनसे तालमेल करके विकास कार्यों एवं परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्बाध रूप से जिला परिषद के सदस्यों के क्षेत्र में विकास कामों का बेहतर क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें।जिला परिषद फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर मान ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से सामान्य एजेंडे तथा ग्रामीण क्षेत्र में चल कार्यों इनमें मुख्य रूप से सामुदायिक भवनों का निर्माण, जोहड़ सौंदर्यीकरण, चौपालों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, साफ़-सफाई, सीकरी गाँव में बन रहे स्टेडियम तथा रेस ट्रैक, आंगनवाड़ी केंद्रों के मरम्मत कार्य, सीसीटीवी कैमरा की इंस्टालेशन, हर घर नल जरिये जल आपूर्ति आदि सहित विभिन्न विकास कार्यों की बारीकी से एक-एक करके जानकारी लेकर समीक्षा की।बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया बैठक के दौरान सरकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने व आम लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर सभी जिला परिषद के सदस्यों से चर्चा करके विस्तार पूर्वक की गई। इस दौरान सभी जिला परिषद सदस्यों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के संबंध में प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बैठक में बीडीपीओ बल्लभगढ़ अजीत सिंह, बीडीपीओ तिगांव अनिल कुमार, एसडीओ पंचायती राज सबीर यासीन, एसडीओ जिला परिषद विक्की, माइनिंग इंस्पेक्टर निर्मला शर्मा सहित अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: पेयजल संकट किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं, अवैध आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट करें सील, इस सप्ताह दें रिपोर्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद :हरियाणा जय जवान, जय किसान जय विज्ञान और जय पहलवान के नाम से जाना जाता है, सीएम मनोहर लाल खटटर।

Ajit Sinha

ओल्ड की पथवारी मंदिर से निकाली गई “द्वितीय डाक ध्वजा यात्रा” को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने दिखाई झंडी-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x