Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओल्ड की पथवारी मंदिर से निकाली गई “द्वितीय डाक ध्वजा यात्रा” को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने दिखाई झंडी-वीडियो देखें।




अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद के ऐतिहासिक माता पथवारी मंदिर से आज श्री श्याम लाडले मित्र मंडल के बैनर तले आयोजित “द्वितीय डाक ध्वजा यात्रा” श्री खाटू धाम राजस्थान के लिए रवाना की गई। इस दौरान जहां सैकड़ों महिलाओं ने भक्तिमय एवं मंगल गीत गाए वहीं, विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां पूरे ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार से निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने शिरकत की,  वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला शामिल रहे। उदयभान व लखन सिंगला ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर उपरोक्त यात्रा को रवाना किया और यात्रा में भाग लेने वाले युवाओं की जमकर हौसला बढ़ाया। यह “डाक ध्वजा यात्रा” ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार से होकर गुजरी, इस दौरान दुकानदारों, व्यापारियों व आमजनों ने फूलों की वर्षा करके इस यात्रा का स्वागत किया।


इस मौके पर मुख्य रूप से पानीपत के चुलकाना धाम के गुरु जी भी उपस्थित थे। “द्वितीय डाक ध्वजा यात्रा” को रवाना करने से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि आज क्षेत्र के युवाओं ने बाबा के दरबार में जाने के लिए जो नई पहल शुरू की है वह सराहनीय है और इसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि श्याम बाबा के आशीर्वाद से लोगों के दुख-दर्द दूर हो जाते है और उनके दरबार में हजारों-लाखों श्रद्धालु पहुंचकर बाबा का आर्शीवाद लेकर अपना दुख दूर करते है, “द्वितीय डाक ध्वजा यात्रा” का उद्देश्य समाज में सुख-समृद्धि आए, ऐसी कामना के लिए किया गया है, इसको लेकर युवाओं में खासा जोश और उत्साह है। इस अवसर पर लखन कुमार सिंगला ने बताया कि द्वितीय डाक ध्वजा यात्रा के तहत सैकड़ों युवा इसमें हिस्सा लेंगे, जो श्री श्याम बाबा खाटू के दरबार तक दौड़ लगाते हुए जाएंगे और एक-एक युवा चांदी का निशान (झंडा) लेकर दौड़ेगा, जब वह थक जाएगा तो दूसरा युवा इस निशान को लेकर आगे दौड़ेगा। करीब 17-18 घंटों में यह यात्रा पूरी होगी। इस अवसर पर वेदपाल दायमा, रेनू चौहान, बालू सिंह एडवोकेट, लाला शर्मा, नितिन सिंगला, बिजेंद्र पाल मावी, बालकिशन वशिष्ठ, डालचंद डागर, वीरेंद्र वशिष्ठ, महेंद्र कुमार, पंकज गोयल, आकाश गुप्ता, मोंटी गोयल, अवतार सिंह, खुशबू खान, रचना भसीन, सुरेंद्र अग्रवाल,  बच्चू सिंह, हरिलाल गुप्ता, गुलाब सिंह गुड्डू, जयवीर बैंसला, कर्मवीर खटाना, विजय कुमार, महेश बैंसला सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। 

Related posts

फरीदाबाद: एक दिवसीय दौरे पर एनपीटीआई पहुंचा भूटान पावर सिस्टम ऑपरेटर कंपनी का प्रतिनिधि मंडल

Ajit Sinha

आईएमए फरीदाबाद ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में किया वृक्षारोपण : डा. पुनिता

Ajit Sinha

फरीदाबाद:शहर की जनता को बिना डोनर लिए सिर्फ लैब चार्ज लेकर मिलेगा ब्लड,संस्था के ब्लड बैंक का केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x