Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद शिक्षा

फरीदाबाद: टेक्नो फेस्ट -2024 में छात्रों को नवाचारिक तकनीकी विकास के लिए किया प्रेरित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग ने एक उत्कृष्ट और जीवंत तकनीकी उत्सव टेक्नोफाइला-2024 का आयोजन किया। जिसमें कई विभागीय संस्थाओं के विद्यार्थियों, शिक्षकों और टेक्नोलॉजी प्रेमियों ने भाग लिया। उत्सव का उद्देश्य नवाचारिक तकनीकी विकास को प्रोत्साहित करना और उसे समाज में बेहतरी के लिए उपयोग करने की प्रेरणा दे रहा।विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ऋतु सिंधु ने बताया कि संस्थान चांसलर, प्रो. (डॉ.) पिचेश्वर गड्डे और मैनेजमेंट की दिशा निर्देशन में यह आयोजन किया गया। इस उत्सव में दिल्ली एनसीआर से केंद्रीय विद्यालय 3, अरावली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, मानव रचना विश्वविद्यालय, सेंट कोलंबस ग्लोबल स्कूल, दीनबंधु महाविद्यालय, एकलियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जेबी नॉलेज पार्क, तक्षशिला, पं. एल आर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, डीएवी कॉलेज, के एल मेहता पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल,

ग्रैंड कोलंबस स्कूल, लक्ष्मीबाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, डीएवी सेंटेनरी कॉलेज आदि से विद्यार्थियों, शिक्षकों, और टेक्नोलॉजी प्रेमियों की भागीदारी महत्वपूर्ण रही।उन्होंने बताया कि उत्सव में माइक्रोसॉफ्ट-इंडिया एंड साउथ एशिया, एक्सीलेंस एंड स्ट्रेटेजी डायरेक्टर सेल्स ओम बत्रा और क्राइसिस एंड रिसाइंलैंस एशिया पैसिफिक लीडर विशाल जैन मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने टेक्नोलॉजी के भविष्य पर चर्चा की और नवाचार के महत्व को उजागर किया।उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के माध्यम से सृजनात्मकता और टीमवर्क को बढ़ावा दिया गया। यहां कविता प्रतियोगिता, बबल शूटर स्टारलाइट स्टेज, कॉमेडी कार्निवल जैसे आयोजन हुए जिनमें स्टूडेंट्स ने उत्साह से भाग लिया।उत्सव के समापन समारोह में लिंग्याज विद्यापीठ के रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान ने सम्बोधन दिया। साथ ही प्रमुख परियोजनाओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव ने न केवल नवाचारिता को प्रोत्साहित किया बल्कि विद्यार्थियों के बीच टीमवर्क और सहयोग के भाव को भी बढ़ावा दिया है।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी को बसाने वाली कंपनी यूआईसी को मिले साढ़े 22 करोड़ बनी गले की हड्डी , न ही निगलते, न ही उगलते बनता हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर द्वारा दिए गए बड़े सौगात का लाखों लोगों को मिलेगा फायदा, कृष्णपाल गुर्जर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीजेपी नेता प्रहलाद शर्मा की माता ज्ञानवती देवी, उम्र 81 वर्ष का निधन, की रस्म पगड़ी बुधवार 19 अक्टूबर को।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x