Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सोसायटी में पार्किंग को लेकर विवाद के बाद गार्डों की दबंगई, युवक और युवतियों की डंडे से की पिटाई, 6 गार्ड गिरफ्तार-वीडियो देखे।  


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: नोएडा के कोतवाली 142 में स्थित सेक्टर- 137 की पारस टिएरा सोसायटी में बीती रात दो घटनाओं में बिना स्टीकर गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद गार्डों ने युवक और युवतियों को डंडे से पिटाई कर दी, सोसायटी में रहने वाले रेजिडेंस इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने 6 गार्डो को शांति भंग करने की कई धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस प्रकार गार्ड महिला और युवक पर डंडे बरसा रहे है. घटना रात के करीब 1:30 बजे सोसाइटी में रहने वाले सोसायटी के रेजिडेंस जिनके गाड़ी पर पार्किंग का स्टीकर नहीं लगा था वह अपनी गाड़ी को अंदर ले जाना चाह रहे थे जिसे गार्ड ने रोक दिया। इस बात पर दोनो के बीच बहस हुई और वह अपनी गाड़ी बाहर लगा कर चले गए, जब वह करीब 30 मिनट बाद युवक और युवतियां वापस आए तो गार्डो और उनके बीच में बहस हो गई। इसके बाद गार्डो ने लाठी डंडे से उन्हें पीटना शुरू कर दिया. कोतवाली 142 प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर तुरंत पहुंची पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 6 गार्डो को गिरफ्तार कर शांति भंग करने की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

एनएच-44 पर सीसीटीवी निगरानी का असर: एक वर्ष में सख्त प्रवर्तन, यातायात अनुशासन में बड़ा सुधार।

Ajit Sinha

दूध ब्यापारी की शादी से पहले नौकर ने कर दी हत्या, नौकर फरार, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार।

Ajit Sinha

पुलिस चौकी से महज चंद कदमों कि दूरी पर स्थित एटीएम काटकर 17 लाख उड़ा ले गए बदमाश, चौकी के इंचार्ज को निलंबित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x