Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: धूमधाम से मनाया गया वैष्णो देवी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा दिवस, रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मां महारानी वैष्णो देवी मंदिर, तिकोना पार्क, एनआईटी का प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रात काल से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। इस खास अवसर पर मंदिर प्रांगण में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने रक्तदान महादान अभियान की शुरूआत करवाई और रक्त का दान करने के लिए आए हुए लोगों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रधान जगदीश भाटिया एंव चेयरमैन प्रताप भाटिया ने स्मृति चिन्ह एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया। रक्तदान करने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही और उनमें उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक रक्त देने वाले लोगों की लाईन लगी रही और अंत में करीब 92 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, और स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही भंडारे का आयोजन भी जारी रहा और लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।  प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शाम को 5 से 8 बजे तक राज सहगल फूलों वाली मंडली द्वारा माता रानी की चौकी की गई और इसके  उपरांत 43 केक काटकर माता रानी को प्रसाद के तौर पर भोग लगाया गया। बाद में ये केक श्रद्धालुओं में बांटा गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुगण अपने परिजनों के साथ मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। प्रधान जगदीश भाटिया ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर में शामिल सभी डॉक्टर व स्टॉफ का आभार जताया। इस अवसर पर मंदिर में चेयरमैन प्रताप भाटिया, प्रीतम धमीजा, नीरज अरोड़ा, अनिल ग्रोवर, बलजीत भाटिया, बलबीर, धीरज पुंजानी, राहुल मक्कड़, चिराग ढींगड़ा, अमन, शिवम, अनुज, धीरज बब्बर, विनोद खत्री, वेद मामा, चंद्र भाटिया, देवेंद्र डांग, विमल पुरी, विक्की, रोहित, रिंकल भाटिया, आशु शकुंतला नारंग, दिव्या, आराधना, पूजा, आशा, विनोद पांडे, फकीर चंद, सुरेंद्र गेरा, विकास खत्री, कैलाश गुगलानी व राजू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद :भाजपा के दो मंत्री आपस में भिड़े : दशहरा उत्सव तो एक बहाना था, दरअसल में एक दूसरे को निचा दिखाना था।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजीलैंस की टीम ने आज गांव मच्छगर और दयालपुर की दो अवैध कालोनियों में की तोड़फोड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिला नगर योजनकार इंफोर्स्मेंट ने आज भूपानी क्षेत्र में 25 एकड़ जमीनों पर विकसित की जारी कालोनियों की भारी तोड़फोड़, मचा हड़कंप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x