Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

एक करोड़ रूपए की रंगदारी देने से इंकार करने पर प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोली चलाने वाला खूंखार बदमाश पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एसआर स्पेशल सेल, दक्षिणी रेंज की टीम ने आज कुख्यात दिनेश कराला -योगेश टुंडा के कुख्यात गैंग के एक खूंखार बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए खूंखार बदमाश का नाम अंकित उर्फ़ विशाल उर्फ़ यमराज निवासी मेन सुल्तानपुर रोड, कराला रोड , दिल्ली , उर्फ़ 23 वर्ष हैं। पुलिस ने इस खूंखार बदमाश के कब्जे से एक लोडेड पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में पीएस स्पेशल सेल में एफआईआर नंबर-55/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुख्यात दिनेश कराला -योगेश टुंडा के कुख्यात गैंग ने गत 15 फ़रवरी 2024 को सेक्टर -5 रोहिणी, थाना बुद्ध विहार, दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ रूपए की रंगदारी की मांग थी , जिसके इंकार करने पर उस पर फायरिंग की थी, इस संबंध में पीएस बुद्ध विहार, रोहिणी ,दिल्ली में एफआईआर नंबर- 36/ 2024,भारतीय दंड संहिता की धारा 307/34 आईपीसी आर/डब्ल्यू 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। वर्ष- 2019 में,उसने दिल्ली के अलीपुर में एक हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति से रंगदारी के रूप में 50 लाख रुपये की मांग की और पैसे देने से इनकार करने पर उसकी दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पकडे गए बदमाश अंकित उर्फ़ विशाल उर्फ़ यमराज पर हत्या की कोशिश व पोस्को और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों में शामिल रहा हैं।

Related posts

बेहतर कनेक्टिविटी व मजबूत सड़क नेटवर्क से रखी जाएगी गुरुग्राम के सुनहरे भविष्य की नींव : राव नरबीर सिंह

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने बाल सुरक्षा माह पहल के तहत प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यक्रम आयोजित किया।

Ajit Sinha

एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आज छापेमारी करके आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहे चार बुकी को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x