Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चेन स्नैचिंग और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, दो बदमाशों को लगी गोली


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल के कोतवाली बिसरख पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए . पुलिस ने घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर,  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. प्रारम्भिक पूछताछ से पता चला है दोनों बदमाश शातिर किस्म चेन स्नैचिंग शुहेब उर्फ सैम उर्फ तारा और वासिम है. जो दिल्ली- एनसीआर में चेन स्नेचिंग और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। दोनों बदमाशों पर दिल्ली और एनसीआर में तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाशों शुहेब उर्फ सैम उर्फ ताङा और वासिम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  एडिशनल डीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि देर रात बिसरख पुलिस की टीम ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर पर चैकिंग कर रही थी, तभी एक बिना नम्बर मोटरसाइकिल अपाचे प्लेट जिस पर दो  व्यक्ति सवार थे और इटैडा गोल चक्कर की ओर से आ रहे थे, को रूकने का इशारा किया गया परंतु वह नहीं रुके और तेजी से एक मूर्ति गोल चक्कर से एसकेएस स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जब बदमाशों को घेरने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी फिर दोनों बदमाश अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एडिशनल डीसीपी  ने बताया के बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचा और खोखा और जिंदा कारतूस और 2 चैन, एक अपाचे बाइक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों बदमाशों द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने मिलकर जैन मंदिर हैबतपुर के पास से एक महिला से चैन छीनी थी तथा एक चैन सेक्टर-51 में एक व्यक्ति से छीनी थी। घायल बदमाशों के विरूद्ध लूट के दर्जनों मुकदमा  दर्ज है। घायल बदमाशों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया जा रहा है। बदमाशों के संबंध में अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

मास्क की आड में छिपे हो सकते है अपराधी,सीसीटीवी मे एक बार अवश्य कैद करे आने वालों की तस्वीर: डीजीपी

Ajit Sinha

25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय लुटेरा अरेस्ट, केटीएम स्पोर्ट बाइक पर सवार होकर राहगीरों से करता था लूटपाट

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, नारकोटिक्स सेल ने 1 लाख 50 हजार रूपए के  इनामी कुख्यात ड्रग तस्कर को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x