Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

शंभू बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के एक और कर्मठ पुलिसकर्मी ईएसआई कौशल कुमार का हुआ निधन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: किसान आंदोलन में शंभू बॉर्डर पर तैनात एक और पुलिसकर्मी ईएसआई कौशल कुमार का आज निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान आज अचानक कौशल कुमार की तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें तुरंत अंबाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की कामना की।  

रिपोर्ट के अनुसार, ईएसआई कौशल कुमार की ड्यूटी किसान आंदोलन के दौरान घग्गर नदी के पास पुल के नीचे लगाई गई थी। वे 56 वर्ष के थे। वे जिला यमुनानगर में गांव कांजीवास के रहने वाले थे और थाना छप्पर में ईएसआई के पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के समाचार से हरियाणा पुलिस और उनके परिजनों में शोक का माहौल है। कौशल कुमार सदैव अपनी ड्यूटी को पूरी गंभीरता व समर्पण भाव के साथ करते थे। वे अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत थे। अपनी सर्विस के दौरान उन्होंने कई सराहनीय व उदाहरणात्मक कार्य किए। उनका अचानक दुनिया छोड़कर जाना हरियाणा पुलिस के लिए अपूरणीय क्षति है जो हमारे सुरक्षाकर्मियों द्वारा दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है।  गौरतलब है कि 16 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर तैनात जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल की भी अचानक तबीयत खराब होने से मृत्यु हो गई थी। किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस के यह दूसरे पुलिसकर्मी है जिनकी शंभू बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई है। इन दोनो पुलिसकर्मियों की मृत्यु हरियाणा पुलिस के लिए बहुत ही दुखद है।

Related posts

पत्रकारों के हित में हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला:पत्रकारों को ‌दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में की गई बढ़ोतरी

Ajit Sinha

आदमपुर उपचुनाव में पार्टी के लिए रात-दिन एक करने वाले कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने पहुंचे प्रदेश उदयभान और दीपेंद्र

Ajit Sinha

हरियाणा एसीबी ने 18 हज़ार 600 रुपये की रिश्वत लेते कमर्शियल असिस्टेंट (सीए) जितेश चावला को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x