Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पंजाब की सीमा से लगते दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर का किया निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज किसान संगठनों के दिल्ली कूच के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के संबंध में जींद पंजाब बॉर्डर के साथ लगते दाता सिंह-खनौरी बॉर्डर का निरीक्षण किया। डीजीपी द्वारा दाता सिंह -खनौरी बॉर्डर को चैक करते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक ने इस दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी कर्मठता के साथ सुदृढ कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की स्थिति के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिला में किसी भी रूप से कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए, इसके लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करें, किसी भी सूरत में किसी को कानून व्यवस्था बाधित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन कानून का सम्मान सर्वोपरि है। कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हिसार रेंज एम रविकिरण, एसपी सुमित कुमार, एसपी नूह नरेंद्र बिजारणिया, सहित कई पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाकुंभ के लिए मीडियाकर्मियों की बसों को झंडी दिखाकर किया रवाना

Ajit Sinha

गर्वमेन्ट स्कूल में लडकियों के साथ मारपीट व छेडछाड के आरोप में पीटीआई टीचर को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का असली चेहरा और ढोंग उजागर करते हैं-कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा -देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x