Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत, लाइव एक्सीडेंट सीसीटीवी में कैद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक वन क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. यह सड़क हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक स्कूटी चालक सड़क पर जा रहा है.जब उसकी स्कूटी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय चौराहा पर से गुजर रही थी उसी दौरान एक तेज रफ्तार आती कार और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार देती है. स्कूटी चालक कई फीट उछल जाता है और कई गुलाटी खाने के बाद जमीन पर गिर जाता है. उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है. एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक फर्स्ट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू करती है चालक पहचान पवन के रूप हुई है, पुलिस पवन के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश कर रही है.

Related posts

प्लास्टिक वेस्ट से सड़क निर्माण करने वाला देश का पहला शहर बना नोएडा : ऋतु माहेश्वरी

Ajit Sinha

दुष्कर्म के आरोप में अरेस्ट असिस्टेंट कमिश्नर को बचाने के लिए पुलिस के जांच अधिकारी का पीड़िता पर समझौता का दबाव

Ajit Sinha

एसयूवी कार के वायरल हो रहे वीडियो में स्टंट कर कुछ लोग पुलिस को चुनौती देते दिखे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x