Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता की रोल अदा कर चुकी 19 साल की सुहानी भटनागर अब यादों में समां गई।




अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता की रोल अदा कर चुकी सुहानी भटनागर की एम्स अस्पताल दिल्ली में इलाज के दौरान कल शुक्रवार शाम 7 बजे मौत हो गई। सुहानी भटनागर की उम्र कुल 19 साल थी, सुहानी भटनागर अपने पिता पुनीत भटनागर व मां पूजा भटनागर की लाड़ली और होनहार बेटी थी जो पढ़ने लिखने में काफी तेजतर्रार थी, अभी ग्रेजुएशन कर रही थी, और जर्नलिज्म के कोर्स करने बाद एक्टर बन फिल्मों में एक्टिंग करना चाहती थी। सुहानी भटनागर फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी बबिता फोगाट की रोल अदा करने के बाद सुखियों में आई थी।


सुहानी भटनागर ,सेक्टर -17, फरीदाबाद में अपने पिता पुनीत भटनागर, मां पूजा भटनागर व भाइयों के साथ रहती थी। परिजन की माने तो सुहानी भटनागर ने 11 साल की उम्र में फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता फोगाट की रोल अदा की थी। इसके लिए उसकी लगभग 21 हजार बच्चों में से इसकी सलेक्शन हुई थी । वह इस समय ग्रेजुएशन कर रही थी, और जर्नलिज्म के कोर्स करने के बाद एक्टर बन फिल्मों में एक्टिंग करना चाहती थी,

हमेशा यह कहती रहती कुछ अच्छा और अलग करके देश- दुनिया में नाम कमाना चाहती थी। सवाल के जवाब में सुहानी भटनागर की मां पूजा भटनागर का कहना है कि अचानक से सुहानी के हाथ में सूजन सी आ गई थी, और उसका इलाज एम्स हॉस्पिटल दिल्ली में चल रहा था, और उसकी शुक्रवार की शाम 7 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। आज उसका अजरौंदा शमशान घाट , फरीदाबाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related posts

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद को दी आठ करोड़ से अधिक धनराशि के विकास कार्यों की सौगात

Ajit Sinha

जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में 12 में से कुल 5 शिकायतों का हुआ निपटारा

Ajit Sinha

व्हाट्सएप लिंक के जरिए लाखों की ठगी करने वाले अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x