Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: खचा खच भरी बङी चौपाल पर फैशन शो ने दर्शकों का मोह लिया मन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड (फरीदाबाद): मुख्य चौपाल पर शुक्रवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पार्टनर अष्ट लक्ष्मी प्रान्तों/नार्थ ईस्ट एन ईआईएफटी फैशन शो के नाम रही। जहां  पहनावे कल्चर की धूम मची। पर्यटकों को अष्ट लक्ष्मी प्रान्तों/नॉर्थ ईस्ट के शिल्पकारों द्वारा अलग-अलग समुदायों द्वारा विभिन्न वेशभूषा के फैशन शो में प्रियंका टीपट वारी साडिज, आसाम साडी की मन मोहक अंदाज में खूब वाहवाही लूटने का काम किया। बड़ी चौपाल पर शुक्रवार की संध्या अष्ट लक्ष्मी प्रांतों/नार्थ ईस्ट ईआईएफटी फैशन शो की त्रिपुरा की माधूरी देव वर्मा की टीम रंगारंग फैशन शो प्रस्तुतियों के नाम रही।

उल्लेखनीय है कि गत 02 फरवरी से आगामी 18 फरवरी 2024 तक आयोजित किए जा रहे 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में देश के विभिन्न राज्य और करीब 50 देश भागीदार बन रहे हैं। थीम स्टेट गुजरात तथा पार्टनर देश तंजानिया और नॉर्थ ईस्ट अष्ट लक्ष्मी प्रान्तों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पार्टनर की छटा बिखेरी जा रही है। सांस्कृतिक संध्या में अष्ट लक्ष्मी प्रान्तों/नार्थ ईस्ट अलग-अलग समुदायों द्वारा अलग अलग वेशभूषा के फैशन के रंगारंग शो में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा सहित तमाम नॉर्थ ईस्ट के शिल्पकारों द्वारा फैशन शो का रंगारंग आगाज कर रहे थे, तो विभिन्न समुदायों द्वारा अलग-अलग झलक मिली तो दर्शकों की किलकारियों से चौपाल गूंज उठी। वहीं अष्ट लक्ष्मी प्रान्तों के द्वारा फैशन शो के रंगारंग आगाज में असम सिल्क साङीज ने   महिलाओं के पहनावे के अलावा शादी-ब्याह में पुरूषों के फैशन की भी छटा बिखेरी। वहीं सूरजकुंड की वादियां जय श्री राम राम जी के नारों से गूंज उठी।  

Related posts

फरीदाबाद:प्रिंस वाटिका में दोस्त की सगाई की रात हुई दिनेश की हत्या के मामले में पांच दोस्तों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

अभिनेत्री अमिका शैल नजर आएंगी वीडियो कॉल में

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रत्याशी के अवतार भड़ाना के सर्मथन में फरीदाबाद विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x