Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

हर पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बूथों पर 24 घंटे बिताएंगे कार्यकर्ता: नायब सैनी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि भाजपा के हरेक कार्यकर्ता का मकसद जनता की सेवा करना और संगठन को लगातार मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता  ”गांव चलो अभियान” के तहत हर पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बूथों पर 24 घंटे बिताएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सैनी बुधवार को गांव चलो अभियान के तहत अनाज मंडी में पीपली मंडल कार्यशाला में बोल रहे थे। सैनी ने कार्यकर्ताओं से मोदी-मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश के सभी 19813 बूथों पर भाजपा का कार्यकर्ता 9 फरवरी सुबह नौ बजे से अगले दिन सुबह नौ बजे तक प्रवास रहेगा। प्रदेश भर में इसी को लेकर आज सभी 311 मंडलों में कार्यशालाएं हुई, जिसमें प्रवास पर 24 घंटे रहने वाले कार्यकर्ताओं को यह बताया गया है कि किस तरह वे घर-घर संपर्क करके लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

सैनी ने कहा कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता समाज में प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेंगे। सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथों पर जाकर लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और मनोहर सरकार ने गरीब कल्याण, युवा उत्थान, महिला सशक्तिकरण, किसानों के विकास और उत्थान के लिए काम किया है। मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का जो कार्य इन 10 सालों में किया है उसके बारे में लोगों को प्रवास के दौरान बताया जाएगा। नायब सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदारी की मिसाल अब गांव-गांव में दी जा रही है। गरीब घरों के युवा बिना पर्ची और खर्ची के सरकारी नौकरी लग रहे हैं। हर घर नल से जल पहुंच रहा है। गांवों में 24 घंटे बिजली आ रही है। मोदी सरकार ने गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर देकर धूआं से मुक्ति दिलाई है। मनोहर सरकार ने गरीब छात्राओं की निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि प्रवासी कार्यकर्ता इन सब मुद्दों पर लोगों से संवाद करेंगे और उनका मन भी टटोलेंगे। नायब सैनी ने कहा कि प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ता गांव के प्रमुखों, गांव की वरिष्ठों और विभिन्न समाजों के प्रमुखों के साथ बैठकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीताने की अपील भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता लाभार्थियों और न्यू मतदाताओं से मिलकर उनकी मन की बात जानेंगे और पार्टी से जोड़ने का काम भी करेंगे। सैनी ने कहा कि पार्टी ने मत प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। हर बूथों पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट पाना हमारा लक्ष्य है और हम इस और अग्रसर भी हैं। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी वर्ग के लोगों में उत्साह है।  इस मौके पर प्रदेश संयोजक डॉ. पवन सैनी,  कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष रवि बतान, मंडल प्रभारी विशाल सिंगला, गांव चलो अभियान के जिला संयोजक धर्मवीर डागर और मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा समेत वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

कला, कानून और शिक्षा का संगम ‘कहानी से क़ानून’ का पहला कार्यक्रम गुरुग्राम में आयोजित

Ajit Sinha

चंडीगढ़: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दुर्घटना के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को भेंट किए चैक।

Ajit Sinha

ग्रुप डी की भर्ती में DSC और OSC के लिए आरक्षण, 7596 पदों में से 1209 पद DSC और OSC के लिए आरक्षित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x