Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

6 हज़ार 500 रुपये की रिश्वत लेते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हेल्पर नवीन रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम द्वारा सोहना उपमंडल में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में कार्यरत हेल्पर को 6500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी हेल्पर नवीन कुमार द्वारा विभाग के एक्सईएन से ठेकेदार को नया लाइसेंस पास करवाने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और तथ्यों की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को ₹6500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

हरियाणा पुरुष कांस्टेबल (जीडी) के 5000 पदों के लिए पीएमटी एचएसएससी ने जारी किया शेड्यूल

Ajit Sinha

रक्षाबंधन के दिन कत्ल के बदले क़त्ल करने की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक अप्रैल 2017 से पहले के गठित सभी किसान क्लब को तुरंत प्रभाव से भंग किया।

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x