Athrav – Online News Portal
नोएडा व्यापार

एक्सो मार्ट में दिल्ली मेला के स्प्रिंग 2024 की आयोजन कल से

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ़ हैंडीक्राफ्ट्स 6 फरवरी से 57वे आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्प्रिंग 2024 का आयोजन ग्रेटर नोएडा के एक्सपोर्ट में कर रहा है। पांच दिवसीय इस मेले में दुनिया  के 100 से ज्यादा देश के खरीदार भाग लेने आ रहे है। इस मेले की शुरुआत केंद्रीय कपड़ा और रेल राज्य मंत्री दर्शन जरदोश करेगी।  यह जानकारी ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद और आईईएमएल राकेश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए दी। दिलीप बैद बताया कि ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (Expo Centre & Mart) में आयोजित हो रहे इस मेले में इस बार होम, फैशन, लाइफस्टाइल, फर्निशिंग और फर्नीचर समेत 14 प्रदर्शन खंडों में समर्पित किया गया है।

इसमें उत्पादों की विभिन्न श्रृंखला में घरेलू सामान, घरेलू साज-सज्जा, फर्नीचर, गिफ्ट आइटम्स, लैंप और लाइटिंग, क्रिसमस और उत्सव से जुड़े साज-सज्जा के सामान, फैशन आभूषण और एसेसरीज, स्पा और वेलबीइंग प्रोडक्ट, कालीन एवं गलीचे, बाथरूम के एसेसरीज, हैंडमेड पेपर प्रोडक्ट, चमड़े के बैग, शैक्षणिक खेल-खिलौने आदि प्रदर्शित किए गए हैं।आईईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इस साल 100 से भी अधिक देशों के खरीदारों ने इस मेले में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। आईएच जीएफ मेला- स्प्रिंग 2024 में दुनिया भर के खरीदारों के सामने भारतीय हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय हस्तशिल्प की उत्पादन क्षमता को बढ़ाना,प्रोडक्ट की क्वालिटी सुधारना, डिजाइनों में इनोवेशन लाना, नए-नए प्रोडक्ट पेश करना ईपीसीएच की कोशिश है। इस बार तो पूर्वोत्तर राज्यों के भी हस्तशिल्प मेले में शामिल हो रहे हैं। कुल मिलाकर 3,000 से भी अधिक एक्जीबिटर्स अपना प्रोडक्ट पेश करेंगे । जिसके लिए 16 से भी अधिक हॉल में बने स्टॉल बनाये गए है. 

Related posts

जुलाई 2019 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के रूप में 1,02,083 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: पलवल  टोल की पर्ची के सहारे पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान,उसके 3 हत्यारों को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एस्कॉर्ट्स फैक्ट्री को तीन शिफ्टों में चलाने की मिली अनुमति।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x