Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पिछले 9 वर्षों से हरियाणा को एक आदर्श राज्य बनाने का किया है प्रयास- मुख्यमंत्री

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़;हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज पूरे देश में राममय वातावरण है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रामराज्य की परिकल्पना का अर्थ उस आदर्श राज से है, जंहा गरीब की सेवा, सभी को बराबर सम्मान और लोकतांत्रिक तरीके से सबको आगे बढ़ने के अवसर मिले।मनोहर लाल आज पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 से वे देश और समाज में सेवा में तत्पर हैं। वे पिछले 9 वर्षों से ‘‘हरियाणा एक हरियाणवी एक’’ की भावना के साथ प्रदेश के 2.80 करोड़ से अधिक लोगों की सेवा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। समाज के हर गरीब को उसका हक मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार ने अंत्योदय को आधार मानकर अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

इन योजनाओं का न सिर्फ गरीब लोगों को लाभ मिल रहा है, बल्कि वे आज समाज में सम्मानजनक तरीके से जीवन यापन भी कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद में लाखों लोग यात्रा से जुड़कर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोक हितैषी योजनाओं की न केवल जानकारी ले रहे हैं, बल्कि उनका लाभ भी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पिछले 9 वर्षों में उन्होंने लोगों को दफ्तर, दस्तावेज व दर्खवास्त के चक्रों से निजात दिलवाई है। मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी आज विश्व में एक श्रेष्ठ नेता बनकर उभरे हैं और उनके नेतृत्व में देश का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस विजन को साकार करने के लिए देश के लाखों लोगों ने  विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शपथ ली है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सांसद  नायब सिंह सैनी, मेयर कुलभूषण गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

सीबीएसई दसवीं कक्षा की ऑल इंडिया टॉपर अंजलि यादव को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी बधाई

Ajit Sinha

हरियाणा में आज 72वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया, जाने कौन से जिले में किसने फहराया झंडा 

Ajit Sinha

तीस लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में आरोपित पुलिस इंस्पेक्टर कपिल व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x