Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद हरियाणा

हमारा सौभाग्य कि विश्व के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी द ग्रेट खली हमारे टी-प्वाइंट पर बैठकर हमारे साथ चाय पी रहे हैं -अनिल विज


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज के साथ अम्बाला छावनी सदर बाजार चौक टी-प्वाइंट पर रेस्लर द ग्रेट खली (दलीप सिंह) ने मुलाकात करते हुए प्रातः चाय की चुस्कियां ली। गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित द ग्रेट खली ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से टी-प्वाइंट की लाइव वीडियो प्रशंसकों के साथ सांझा की।इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि विश्व के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी द ग्रेट खली जिन्होंने बड़े-बड़े मुकाबले जीते है और बड़े पहलवानों को हराया है, वह आज हमारे टी-प्वाइंट पर बैठकर हमारे साथ चाय पी रहे हैं।

वहीं, द ग्रेट खली ने कहा कि जिस प्रकार धरती साधु-संतों पर टिकी है, इसी प्रकार राजनीति अच्छे लोगों पर टिकी है,गृह मंत्री अनिल विज जैसे नेता राजनीति में है तो हमारा देश बहुत ज्यादा तरक्की करेगा। खली ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज की बदौलत आज अम्बाला छावनी का स्वरूप बदल चुका है। यहां कई सुविधाओं में इजाफा किया गया है। खेल का ढांचा सुदृढ़ किया गया है। इसी तरह, मिनी सचिवालय एवं अन्य निर्माण किए गए हैं जिससे लोगों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अनिल विज  अम्बाला छावनी के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं और वह अपने आपको सौभाग्यशाली समझते हैं कि वह आज उनसे टी-प्वाइंट पर मिले।वहीं, सदर चौक पर गृह मंत्री अनिल विज और द ग्रेट खली के साथ संयुक्त फोटो खिंचवाने के लिए लोग आतुर रहे और दोनों नेताओं से लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई।इस अवसर पर गृह मंत्री अनिल विज के मार्निंग टी-ग्रुप के सदस्य संजीव वालिया, विपिन खन्ना, अजय बवेजा, गोपी सहगल, अनिल बहल, सुमन जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

कड़ाके के ठंड में कार मालिकों को घर के बाहर अपने कारों को खड़ी करना पड़ा महंगा, एक रात में आठ कारों से बैटरी चोरी।  

Ajit Sinha

आगामी खरीफ सीजन खरीद को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के 34 बिल्डरों को डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने भेजे नोटिस , ओक्कोपेशन सर्टिफिकेट लेने के बाद अवैध कब्ज़ा ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x