Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: पंकज सिंगला बने हरियाणा किसान मोर्चा भाजपा के प्रदेश आईटी प्रमुख


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रदेश आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व बाढड़ा के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह मांढी का आभार प्रकट किया। पंकज सिंगला को पार्टी एवं संगठन की मजबूती के लिए किए गए प्रयासों और मेहनत को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसान मोर्चा प्रदेश कमेटी में आईटी प्रमुख के पद पर अपनी नियुक्ति से उत्साहित पंकज सिंगला अपनी टीम के साथ प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा सुखविंदर सिंह मांढ़ी के निवास पर पहुंचे और उनका मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसको पूरी ईमानदारी से पूरी करूंगा। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांढी ने कहा कि पंकज सिंगला युवा साथी हैं और पार्टी के हित, पार्टी की नीतियों और संगठन के प्रति उनकी आस्था को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमें उम्मीद है और भी ज्यादा जिम्मेदारी और आस्था के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने पंकज सिंगला को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: तिगांव ब्लॉक समिति की वाइस चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित,शशि को पद से हटाया गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद :इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी , आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र अपने कला का प्रदर्शन करेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:चिन्हित हॉट स्पॉट को हरा-भरा बनाकर फोटो सहित करें रिपोर्ट प्रस्तुत : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x