Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एयर इंडिया के क्रू मेम्बर की हत्या में वांछित 25 हज़ार के इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ घायल, पकड़ा गया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर 104 में दिनदहाड़े हुए एयर इंडिया के क्रू मेम्बर सूरजभान की हत्या में वांछित चल रहे 25 हज़ार के इनामी बदमाश नवीन शर्मा की थाना 39 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए इनामी बदमाश नवीन शर्मा को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार ने बताया कि नोएडा के सेक्टर- 43 में चेकिंग के दौरान नवीन ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी, जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एडीसीपी ने बताया कि नवीन शर्मा, विजय विहार फेस टू सेक्टर 4 दिल्ली का रहने वाला है और गत 19 जनवरी को सेक्टर 104 में हुए एयर इंडिया के क्रू मेंबर सूरजभान की हत्या में वांछित चल रहा था। उसके ऊपर 25 हज़ार का इनाम भी घोषित था। नवीन शर्मा कपिल मान गैंग का शार्प शूटर है और उसने कपिल के साथ मिलकर दिल्ली में बिल्डर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। नवीन ने ही सेक्टर 104 की घटना में सूरजभान की रेकी कर कपिल को सूचना दी थी और शूटर उपलब्ध कराए थे। ये कई और गैंग का सक्रिय सदस्य रह चुका है।

Related posts

पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, 5 थानों की पुलिस और बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में 5 बदमाश हुए घायल

Ajit Sinha

सहकारी समिति के सैल्समैन को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

बच्चों के नन्ही आँखों से देखे सपनों को साकार कर रहा है, नोएडा पुलिस और एचसीएल कंपनी का कार्यक्रम नन्हे परिंदे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x