Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

आप ने उठाई आवाज तो गुरुग्राम अस्पताल में खुला बाल चिकित्सा आईसीयू- डॉ सारिका


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आम आदमी पार्टी हरियाणा की डॉक्टर विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ सारिका वर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा पर प्रेस वार्ता कर सवाल उठाए तो गुरुग्राम प्रशासन ने सरकारी अस्पताल में बाल चिकित्सा आईसीयू शुरू कर दिया। लेकिन मेडिकल कॉलेज 7 साल से निर्माणाधीन है। उम्मीद कर रहे हैं लोक निर्माण विभाग (PWD) गेस्ट हाउस की तर्ज पर मेडिकल कॉलेज भी चंद महीनों के अंदर तैयार कर देगा। गुरुग्राम शहर में सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की अनुपस्थिति में सभी वर्ग के लोगों को प्राइवेट अस्पताल का खर्च उठाना पड़ता है।  दिल्ली की तरह गुरुग्राम  में भी बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा मिलनी चाहिए ताकि गरीब और मध्यम वर्ग चिकित्सा पर अपनी मेहनत की कमाई खर्च करने पर मजबूर ना हो। गुरुग्राम शहर पिछले दो दशक में कई गुना बढ़ गया लेकिन सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ने की जगह कम हो गई हैं। 

सदर बाजार के पास सिविल अस्पताल 2019 में बंद कर दिया गया और आज वहां अस्पताल की जगह पार्किंग बना दी गई है। गुरुग्राम जिले में ना ट्रॉमा सेंटर है और ना बर्न्स वार्ड है। हम सब उम्मीद कर रहे हैं कि आम इंसान की आवाज बनकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को मजबूर करेंगे कि गुरुग्राम  का अस्पताल जल्द से जल्द तैयार हो और सभी सुपर स्पेशलिटी विभाग के डॉक्टर यहां काम करें।  जिस शहर में 10 से ज्यादा प्राइवेट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है वहां सरकारी सुविधाएं बिल्कुल चरमराई हुई है।  यह जनता के साथ बहुत अन्याय है और लोगों को मजबूरन प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवाना पड़ता है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेस वार्ता के माध्यम से हरियाणा की दैन्या चिकित्सा व्यवस्था को उजागर किया था। अम्बाला सरकारी अस्पताल के बाहर महिला ने रेहड़ी पर बच्चे को जन्म दिया, ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था जब स्वास्थ्य मंत्री के अपने शहर में हो तो पूरा हरियाणा शर्मसार हो जाता है. आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के  मुख्यमंत्री भगवंत मान जिंद बदलाव जनसभा में आ रहे हैं।  हरियाणा में शिक्षा और स्वास्थ्य का पूर्ण रूप से बदलाव आम आदमी पार्टी ही करेगी.

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मंडलों में प्रशिक्षण देने जाने वाले वक्ताओं को डा. पूनिया, पंडित बड़ौली और धनखड़ ने सिखाए विषय रखने के गुर

Ajit Sinha

बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

मिशन मोड में भाजपा संगठन का हर कार्यकर्ता : धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x