Athrav – Online News Portal
नोएडा

दम घुटने से पिता और उसके मासूम बेटे की मौत, पत्नी की हालात गंभीर परिवार गैस हीटर जलाकर सोया था


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली 63 क्षेत्र में स्थित छिजारसी कॉलोनी में किराये पर रहने वाले पिता और उसके मासूम बेटे की दम घुटने से मौत हो गई,  जबकि मां की तबीयत गंभीर बनी हुई है. उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में गैस हीटर लगा हुआ था, इसकी वजह से यह हादसा हुआ है.  पुलिस की टीम मौके पर है और मामले की जांच कर रही है. मृतक शंभू और उसका तीन माह के  बेटे की मौत दम घुटने से हुई है, जबकि शंभू की पत्नी की हालात गंभीर है.उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के लग रहा है कि  बीती रात शंभू और उसका परिवार गैस हीटर जलाकर सोया था और कैमरा बंद था.  जिसके कारण गैस बनने से तीनों का दम घुट गया.  सुबह आस पड़ोस के लोग तीनों को लेकर एसजेएम अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने शंभू और उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया. जबकि शंभू की पत्नी की हालत गंभीर है और डॉक्टर से बचाने में जुटे हैं। मौके पर पहुंची कोतवाली 63  पुलिस ने पिता और पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार शंभू पीलीभीत के शेरपुर कलां का रहने वाला है, छिजारसी कॉलोनी किराये पर रह कर सिलाई का काम करता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

ईंट से कुचल कर शख्स की हत्या, पुरानी तहसील कार्यालय की बिल्डिंग की छत पर मिला शव

Ajit Sinha

आरएसएस के सह संपर्क प्रमुख के घर हुई गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर लूट का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 9 बदमाश अरेस्ट

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा में सामने आया मौत का वीडियो, देख कर कांप उठेगी रूह, कैमरे के सामने हुई मौत, देखिए वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x