Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : कल 10 नवंबर को पीजी कालेज महेंद्रगढ़ में होगी बीएलओ व सुपरवाईजरों की ट्रेनिंग-विक्रम आईएएस

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: स्थानीय राजकीय पीजी कालेज में 10 नवंबर को प्रात: 11 बजे महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र के सभी 198 बीएलओ व 18 सुपरवाईजरों की मिटिंग एवं ट्रेनिंग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रोजेक्टर फिल्म के माध्यम से चुनाव मुख्यालय  चंदीगढ़ से आए अधिकारियों की टीम द्वारा मतदाता सूचियों को संशोधित करने एवं नेटईआरओ से जोडऩे से संबंधित नवीनतम जानकारियां दी जाएंगी।

उक्त जानकारी देते हुए 69-महेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम विक्रम आईएएस ने बताया कि सभी बीएलओ व सुपरवाईजरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 10 नवंबर को निर्धारित समय व स्थान पर प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेकर चुनाव मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा दी जाने वाली जानकारियों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जो भी बीएलओ व सुपरवाईजर इस ट्रेनिंग में नहीं पहुंचेगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

उच्चतम न्यायालय ने ठुकराया पंजाब सरकार का अनुरोध

Ajit Sinha

उच्चतम न्यायालय : भ्रष्टाचार में बताया दोषी , मुख्यमंत्री बनने की उम्मीदें टूटीं

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज गांव दौलताबाद में हाथों से अवैध रूप से बने शेडों को तोडा, कई बार पहले भी तोड़ चुके हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x