Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई सुधीर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा जींद जिला के पुलिस स्टेशन सदर ,सफीदों में तैनात एएसआई सुधीर कुमार को ₹30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की।  

आरोपी एएसआई सुधीर कुमार द्वारा जींद के सफीदों पुलिस थाना सदर में दर्ज एफआईआर में आरोपी को रिमांड पर न लेने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और उसे ₹30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त की । यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ करनाल के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

Related posts

फरीदाबाद: डॉ. आईके भट्ट बने मानव रचना यूनिवर्सिटी के नए वीसी ,आईआईटी कानपुर से किया था एमटेक और पीएचडी

Ajit Sinha

पलवल : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई हैं. डीजे और लाउडस्पीकर चलाने हेतु एसडीएम से परमिशन ले।

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x