Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्वयं भगवान ने पीएम मोदी को दिया प्रतिष्ठा का अवसर – राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने कहा कि भगवान श्रीराम ने स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा करने का अवसर प्रदान किया है। वह यहां प्राणायाम सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के उपलक्ष्य में किया गया था। उन्होंने यहां आयोजित भंडारे में भी प्रसाद वितरित कर पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर नागर ने कहा कि भगवान ने स्वयं कहा कि मैं धर्म की पुनर्स्थापना करने आता हूं। वह ना-ना प्रकार के रूपों को धारण करते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान समस्त जीवन के स्वामी हैं। वह चाहें तो कुछ भी कर लें लेकिन वह अपने भक्तों को अवसर प्रदान करते हैं।

ऐसा ही अवसर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया है। आज मोदी 500 वर्षों के संघर्ष के प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने संकल्प से सिद्धि तक के आदर्श वाक्य को चरितार्थ करके दिखा दिया है। आज भगवान के अयोध्या धाम में पधारने पर जहां विश्व हर्षित है वहीं वह शहीद आत्माएं भी शांति प्राप्त करेंगी, जिन्होंने अपना जीवन इस दिन के लिए दे दिया। विधायक नागर ने सभी से शाम को अपने घरों संस्थाओं में दिए  जलाने की अपील की। वह इसके साथ ही बीपीटीपी हूडा पार्क सेक्टर 76, ए ब्लॉक बीपीटीपी सेक्टर 85, एलीट फ्लोर सेक्टर 84, बीपीटीपी प्राइड सोसाइटी आदि अनेक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी करने पहुंचे।

वहीं उनके अपने भतौला निवास पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इन अवसरों पर जस्टिस संगीता धींगड़ा सहगल, योगेश मान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, विजय भारद्वाज, हेमा भारद्वाज, निशांत रस्तोगी, गुरजीत गांधी, अंशुमान कौशिक, आशीष भारद्वाज, विजय सिंह, अंजना सिंह, रंजना शर्मा, ए ब्लॉक बीपीटीपी सेक्टर 85 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश शर्मा, सुधीर शर्मा, बीपीटीपी प्राइड सोसाइटी भूपेंद्र अधाना, सुरेश अधाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

सीएम मनोहर ने पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा को स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर तिरंगा झंडा भेज कर दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha

गेट और कैट में सफल विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अचानक बदला मौसम का मिजाज: आसमान में काले बादल के साथ तेज हवाएं और हल्की बूंदा बांदी की हुई शुरुआत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x