Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

एसीबी की टीम ने नूह में 2 हज़ार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में डीएचबीवीएन के जेई तथा ड्राइवर को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम द्वारा आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई महावीर सिंह तथा ड्राइवर रफीक को ₹2000 की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपियो को पकड़ने के लिए योजना बनाई और तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी जेई महावीर सिंह ने शिकायतकर्ता से बिजली चोरी का मामला दर्ज न करने की एवज में शिकायतकर्ता से ₹2000 की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। इस मामले में दोनों आरोपियो के खिलाफ गुरुग्राम के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।

Related posts

गुरुग्राम : एसटीएफ ने हत्या, हत्या की कोशिश, डकैती, अपहरण के 1.5 लाख के ईनामी बदमाश प्रदीप लोहार उर्फ़ काला को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: यह विधानसभा जन कल्याण पर केंद्रित निर्णयों का एक नया अध्याय शुरू करेगी- राज्यपाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़:पूर्व मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द को हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x