Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव में विभिन्न वर्गों के आरक्षण ड्रा हुए संपन्न।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को लघु सचिवालय में नगर निगम के वार्डों के आरक्षण के लिए ड्रा आयोजित किए गए। उपायुक्त विक्रम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डा. आनंद शर्मा, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त शिखा आंतिल, पूर्व मेयर, पूर्व पाषर्दों, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व पत्रकारों की मौजूदगी में यह ड्रा निकाला गया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की विडियोग्राफी भी करवाई गई।उपायुक्त  विक्रम सिंह की उपस्थित में हुए ड्रा में वार्ड-12. 14, 33,34, 45 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए। इनमें से वार्ड 33 व वार्ड 45 एससी महिला के लिए आरक्षित रहेंगे। बीसी-ए के लिए वार्ड 6 व 46 आरक्षित किए गए। इनमें से वार्ड 6 बीसी-ए महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं जनरल महिलाओं के लिए वार्ड 2, 5, 13,15,17,20, 21,25, 28,30, 31, 37,43 आरक्षित किए गए हैं। बाकी वार्ड सामान्य पुरुष के लिए आरक्षित रहेंगे। 

Related posts

फरीदाबाद: कांग्रेसी नेता के पुलवामा हमले को साजिश बताने वाला बयान ‘दुर्भाग्य पूर्ण’ : कैप्टन जयचंद कंवर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी की टीम ने आज ओखला एन्क्लेव – सेक्टर -91 से हटाए अवैध कब्जे , की तोड़फोड़।

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना संक्रमण का कोहराम धड़ल्ले से जारी हैं, कुल आंकड़े 7717 हैं, जोकि काफी ज्यादा हैं-22 जिलों का हाल जाने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x