Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली

देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दे दो, ये बच्चे ही देश को विकसित बना देंगे-अरविंद केजरीवाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:देश के हर बच्चे को अगर अच्छी शिक्षा दे दी जाए तो यह बच्चे ही देश को विकसित बना देंगे। दिल्ली में हमने सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर यह दिखा दिया है। मेरा मानना है कि देश के अंदर अमीर और गरीब सभी बच्चों को एक समान शिक्षा मिलनी चाहिए। हमारी सरकार ने दिल्ली के अंदर सभी बच्चों को एक जैसी शिक्षा उपलब्ध कराने की उपलब्धि हासिल कर लिया है। इसके लिए हमने सभी सरकारी स्कूलों में अच्छा माहौल दिया, शानदार सुविधाएं दी और ट्रेनिंग के लिए टीचर्स को विदेश भेजा। इसका नतीजा यह रहा कि हमारे टीचर्स ने मात्र 7-8 साल में ही दिल्ली के अंदर शिक्षा क्रांति लाकर दिखा दिया। दिल्ली की शिक्षा क्रांति की आज जो देश और दुनिया में चर्चा हो रही है, उसका श्रेय हमारे सरकारी स्कूलों के टीचर्स को जाता है।

गुरुवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड 2023 समारोह में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 218 बच्चों और स्कूलों को पुरस्कृत करने के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह बातें कहीं। इस दौरान सीएम ने एसकेवी राजोकरी को दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का अवार्ड देकर सम्मानित किया। दिल्ली के सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को 10वीं और 12वीं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित अवार्ड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिरकत की। त्यागराज स्टेडियम के गेट पर मुख्यमंत्री को बैंड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर किया गया और एनसीसी कैडेट्स उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाए। सीएम समेत अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया और डीओई के टीचर्स ने स्वागत गीत पेश किया और मंच पर सीएम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आतिशी, क्षेत्रीय विधायक मदन लाल, विधायक शिवचरण गोयल, विधायक भूपेंद्र जून, विधायक राजेश गुप्ता और विधायक महेंद्र समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव -2024 के लिए 16 उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

धमकी और अपशब्दों का प्रयोग करने वाली दीदी आज कह रही हैं – कूल, कूल लेकिन तृणमूल कूल नहीं-पीएम मोदी

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हिमाचल में बारिश से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए बढ़चढ़ कर आगे आए- न

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x