Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पंचकुला के सेक्टर 14 स्थित पुलिस थाने में किया केंद्रीय भोजनालय का उद्घाटन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों के भोजन के लिए केंद्रीय मैस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मेस(भोजनालय) में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां बैठकर खाना खाया। सेक्टर-14 पुलिस थाने में शुरू की गई यह जिला पंचकूला का दूसरा भोजनालय है। इससे पहले पंचकूला के एमडीसी पुलिस थाने में मेस की शुरुआत की जा चुकी है।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने पुलिस स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक ने थाने में  सफाई व्यवस्था को भी देखा। कपूर ने कहा कि विभाग द्वारा पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में पुलिस थानों में भोजनालय खोलने की शुरुआत की गई है ताकि उनके लिए थाने में ही पोषक तत्वों से भरपूर भोजन की व्यवस्था हो सके।इसी प्रकार, प्रदेश में महिला पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए क्रेश भी खोले जा रहे हैं ताकि कामकाजी महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों की अच्छे से देखभाल हो सके। उन्होंने बताया कि जिन पुलिस कर्मियों के बच्चे बेरोजगार हैं उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है। इसके लिए उन्हें अलग-अलग कोर्सेज में प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे आजीविका के साधन जुटा सके।इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था ममता सिंह ,आईजी अंबाला रेंज एवं पंचकूला के पुलिस आयुक्त सिबाश कबिराज, एआईजी प्रोविजनिंग कमलदीप गोयल व डीसीपी पंचकूला सुमेर प्रताप सिंह सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

Related posts

जाट समाज फरीदाबाद ने आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सभी जातियों के बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विधानसभा में वित्तमंत्री कैप्टेन अभिमन्यु का बजट सिर्फ चुनावी बजट, किसी वर्ग को नहीं मिली विशेष राहत : ललित नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भागवत सत्र का प्रारंभ हुआ पितृ मोक्ष के लिए श्रीमद भागवत सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x