Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में अयोध्या में होने वाले “प्राण प्रतिष्ठा समारोह” की शाम मनाई जाएंगी दीपावली-दिए बांटे-वीरेंद्र भड़ाना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या में होने वाले “प्राण प्रतिष्ठा समारोह” के उपलक्ष्य में ग्रीन फील्ड कॉलोनी में दीपोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। उस दिन प्रत्येक घरों में दीप जलाएं जाएंगें। प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या में होने वाले “प्राण प्रतिष्ठा समारोह” जो एक ऐतिहासिक पल हैं, को एक यादगार पल बनाने की पूरी तैयारी में ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैल्फेयर सोसायटी की टीमें जुटी हैं। जिसे आज “अथर्व न्यूज़” ने अपने कैमरे में कुछ तस्वीरें कैद की हैं,जिसमें साफ़ तौर पर देखा जा रहा हैं,ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर सोसायटी के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना अपनी तरफ से 5 दीयों के एक पैकेट को गेट नंबर -4 पर खड़े होकर आने- जाने वाली प्रत्येक गाड़ियों को रोक -रोक कर, उसमें बैठे लोगों को दिए जा रहे थे, और लोग भी श्रद्धा पूर्वक दिए के पैकेटों को दोनों हाथों से ले रहे थे, वह भी मुस्कुराते हुए अंदाज में।

इस विशेष अवसर पर प्रधान वीरेंद्र भड़ाना और उनकी टीम में शामिल नरेंद्र बजाज,वी के टंडन, एन के.शर्मा, रतन कुमार, बिना अरोड़ा, बलजीत अरोड़ा, अशोक गोयल, दीपक गुप्ता ने एक जुट होकर “अथर्व न्यूज़” के संपादक अजीत सिन्हा को भी दीप के पैकेट भेंट किया, बोला जय श्री राम। बातचीत के दौरान प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने आज कहा कि प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या में आगामी 22 जनवरी 2024 होने वाले “प्राण प्रतिष्ठा समारोह” एक ऐतिहासिक समारोह हैं, इस विशेष समारोह को लेकर ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों में बहुत ज्यादा उत्साह हैं। और लोगों में उत्साह तो होना ही चाहिए, क्यूंकि ये सपना पुरे 500 सालों के बाद पूरा हो रहा हैं।

ये उत्साह तो देश के कोने-कोने में रह रहे सभी लोगों में हैं। यहां तो सिर्फ एक कॉलोनी है,जिसकी कुल आबादी 50000 के करीब हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि अपनी तरफ से 7500 दीया मंगवाए हैं,और एक पोली पैक में 5 दिए हैं,जिसकी शुरुआत उन्होंने खुद आज ग्रीन फील्ड के गेट नंबर-4 से की हैं। ये दिए के पैकेट को आने-जाने वाले सभी ग्रीन फील्ड के निवासियों को गाड़ी रोक- रोक कर दिए के पैकेटों को कॉलोनी के प्रत्येक गेटों पर बांटे जाएंगे। इसके यहां के निवासी गण काफी आगे बढ़ कर ख़ुशी -खुशी आ रहे हैं।      

Related posts

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर के प्रयासों से उनके तिगांव कार्यालय पर लगेगा रोजगार मेला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जमाई कालोनी को जल्द तोडा जाएगा, पुलिस ने तोड़ने से पहले की फ्लैग मार्च।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने गुरूग्राम व फरीदाबाद जिला सहित राज्य के सभी जिलों के लिए 9 करोड़ 40 लाख की राशि स्वीकृत की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x