Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

पत्नी ने अपने भाइयों को बुलाकर अपने ही पति की करवा दी बेरहमी से पिटाई, मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
राजधानी दिल्ली में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है,हालांकि दिल्ली पुलिस आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव  कोशिश कर रही है बावजूद इसके  अपराधी खुलेआम अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं । दिल्ली में लूट, स्नैचिंग, चोरी,  की घटनाएं आम है। दिल्ली के किसी न किसी हिस्सों से दिन प्रतिदिन हत्या  जैसी सनसनीखेज वारदात की खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र  की है जहां एक व्यक्ति की कई लोगों ने मिलकर लात- घुसो से इतनी पिटाई कर दी की उसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी देते हुए दक्षिण दिल्ली जिले के पुलिस ने दिनांक 31 दिसंबर -23 को राकेश के भाई मुकेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था

जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 29 दिसंबर-23 को उसके भाई राकेश और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया था कि राकेश की पत्नी ने फरीदाबाद में उसके भाइयों को उसकी जानकारी दी जिसके बाद राकेश की पत्नी के भाई ने अपने दोस्तों के साथ राकेश की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी की जिससे उसकी जान तक चली गई । अब इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस उन सभी आरोपितों  की तलाश में है जिन्होंने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया । अब इस पूरे मामले पर राकेश के परिजनों ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि इतने दिनों बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के द्वारा नहीं की गई है उसकी आरोपित पत्नी भी खुले में घूम रही है मृतक राकेश के परिजनों की माने तो  अक्सर राकेश की पत्नी उसके साथ झगड़ा करती रहती थी और उसने अपने भाइयों से अपने ही पति को इतना पिटवा दिया कि उसकी आज जान चली गई हमें इंसाफ चाहिए। 

Related posts

ईडी ने 3,50,000 वर्ग मीटर से अधिक भूमि के घोटाले के मामले में की कई जगहों पर छापेमारी, करोड़ों की नगदी और समाप्ति जब्त की।

Ajit Sinha

कार में रिश्वत का पैसा लेकर फरार हुए दिल्ली पुलिस का एक हवलदार गजेंद्र सिंह पकड़ा गया।

Ajit Sinha

बिग ब्रेकिंग न्यूज़:लता मंगेशकर की याद में उनके गाए 60 अधिक सुपरहिट गाने सुने, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x