Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने 2 करोड़ 58 लाख रुपये के 2 एमओयू पर किए हस्ताक्षर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने मंगलवार को सीएसआर के तहत जिला प्रशासन फ़रीदाबाद, हरियाणा राज्य सीएसआर ट्रस्ट और पावरग्रिड कॉर्पोरेशन लिमिटेड तथा एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड के बीच 2 करोड़ 58 लाख रुपये के 2 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। डीसी विक्रम सिंह, आईएएस की उपस्थिति में हुए एमओयू में पावरग्रिड सिविल अस्पताल/ बीके को चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराएगा। वहीं एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड जिला के सदपुरा तालाब का कायाकल्प करेगा।बता दें कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सीएसआर ट्रस्ट के तहत निजी कंपनियों को अपने मुनाफे से 2 प्रतिशत सीएसआर के रूप में खर्च करना होता है।

कंपनियां इस फंड से अलग-अलग तरह के सामाजिक कार्य करती हैं। इसी के चलते हरियाणा सरकार ने अलग से सीएसआर ट्रस्ट बनाया है। मुख्यमंत्री स्वयं इस ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत बहुत सारी कंपनियां इस ट्रस्ट के अंतर्गत अपने सीएसआर का फंड खर्च करने के लिए आगे आ रही हैं कंपनियों को भी ज्यादा से ज्यादा इस कार्य में जनभागीदारी करके फंड का 50 प्रतिशत सरकार और 50 प्रतिशत खुद कंपनी सामाजिक कार्य के लिए खर्च कर सकती हैं।

Related posts

आजादी के अमृत महोत्सव के डांस एवं म्यूजिक स्कूल सुर झनकार कला मंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Ajit Sinha

साइबर ठगी की राशि सुरक्षित कराने में हरियाणा अव्वलः 36 प्रतिशत राशि समय रहते ब्लॉक कर देश में प्रथम स्थान-डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सीएमओ को निर्देश दिए की पत्रकार बिजेंद्र शर्मा का किसी अच्छे निजी अस्पताल में ईलाज कराए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x