Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद में 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते बिजली बोर्ड के जेई तथा अस्सिस्टेंट लाइनमैन को रंगे हाथों किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की फरीदाबाद टीम द्वारा आज बिजली बोर्ड के जेई सुखपाल तथा एएलएम नवाबुद्दीन को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि  एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपितों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की।

आरोपित जेई सुखपाल ने एएलएम नवाबुद्दीन के माध्यम से बिजली के मीटर में लोड कम दिखाने के एवज में शिकायतकर्ता से ₹30000 की रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद दोनों आरोपितों को 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।  यह पूरी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई। इस मामले में दोनों आरोपितों  के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।

Related posts

एस्कॉर्ट्स ग्रुप के चेयरमेन निखिल नंदा ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को 10 इसुजु गाडिया भेंट की।

Ajit Sinha

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर कातिलाना हमला करने के एक आरोपित को मुंबई पुलिस ने धर दबोचा,चेहरे से असली आरोपित लगता है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लुभावना ऑफर देकर ₹ 72859/ का साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपित को थाना सेक्टर-31 की पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x