Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

हजारों कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल यादव ने संभाला पदभार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/ गुरुग्राम: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल यादव ने भाजपा कार्यालय ‘‘गुरुकमल’’ में पहुंचकर सोमवार को विधिवत रूप से पदभार संभाला। यादव ने मिली नई जिम्मेदारी पर कहा कि वे पार्टी व संगठन को और अधिक मजबूत करने का काम करेंगे। पार्टी ने जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी दी है उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। यादव ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनाव में जीत का बिगुल बजाएगी। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि वे भाजपा जिला के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।

अपने नए दायित्व पर यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भूपेद्र यादव सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूल बरसाकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। पदभार समारोह में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, भारत माता की, मोदी-मनोहर जिंदाबाद, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी जिंदाबाद के नारों के बीच नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष यादव ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही 2014 से भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा शुरू हुई। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा ऐसी पार्टी बन गई है जो बूथ स्तर पर मजबूत है। गुरुग्राम की चारों विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं। यादव ने कहा कि निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव में जनता जनार्दन के आशीर्वाद और संगठन की शक्ति के दम तीनों चुनाव जीतेंगे।यादव ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता मेहनती हैं और पार्टी द्वारा दिए गए हर काम को पूरी लगन और निष्ठा से करता है। इसलिए आगामी आने वाले लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनाव के लिए भी कार्यकर्ता तैयार है और निश्चित ही देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से बनेगी और नगर निगम के सभी वार्डों में कमल खिलेगा। कमल यादव ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार की गरीब कल्याण की नीतियों का जनता खुले दिल से तारीफ कर रही है। आम जनता की तक़लीफ़ और अंत्योदय योजना के तहत अंतिम व्यक्ति की ज़रूरत जानकर कार्य करना ही मनोहर सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस शासनकाल में गरीब लोगों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों की तकलीफों का अनुभव कर समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी विकसित भारत जनसंकल्प और जनसंवाद यात्रा का उद्देश्य यही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं से वंचित ना रहे।

Related posts

विधानसभा में इनैलो पार्टी ही कार्यकर्ताओं व जनता के बलबूते प्रदेश में सरकार बनाएगी: ॐ प्रकाश चौटाला

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पत्थर व रेत की ऐसी खानों या ब्लॉक्स को पट्टे पर देने की तैयारी कर ली है-मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: चौ. देवीलाल के कदमों पर चलते हुए हरियाणा हित में सदैव समर्पित- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x