Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मानव अधिकार मिशन का मनोनीत सदस्य बनने पर अन्नू वशिष्ठ एडवोकेट का स्वागत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मानव अधिकार मिशन हरियाणा प्रदेश का मनोनीत सदस्य अन्नू वशिष्ठ एडवोकेट को बनाया है।अपनी नियुक्ति पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डा शशि भाटी,राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमेधा शर्मा, गीता वॉशिंगटन, बिनु शर्मा प्रिंसिपल उपाध्याय ,सूरजा कौल ऑर्गनाइजर सकैटरी,का आभार व्यक्त किया है।अन्नू वशिष्ठ एडवोकेट ने वाईएमसीए से एमसीए करने के बाद अब  सेक्टर- 12 मे वकालत करती है इस मौके पर बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट व समाजसेवी कंवर दलपत सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

इससे पहले अन्नू वशिष्ठ एडवोकेट गाँव बडौली की निर्विरोध पंच रह चुकी है।उन्होंने पंच रहते हुए गाँव के विकास के लिए बहुत अच्छे कार्य किए हैं। विकास कार्य कराने के साथ ही शिक्षा की अलख जगाने के लिए फ्री मे एजुकेशन क्लास देना ,आज भी गरीब बच्चों को फ्री शिक्षा देना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम से प्रेरित होकर अपने गाँव में बेटियों का कुआँ पूजन शुरू कराया व स्वच्छ भारत जैसे अभियानों के बारे में भी लोगों को अवेयर करती रहती है।सफ़ाई उनके मेन एजेंडे में शामिल है।अन्नू वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि उनके पिता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट,भाई इंजीनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट भी वकालत करते हैं।उन्होंने कहा कि  इस ज़िम्मेदारी के बाद महिला के उत्थान के लिए वो बढ़ चढ़ कार्य करेंगी, महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद करेगी ।और जो उन्हें ज़िम्मेदारी मिली है उस को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने में आनंद व सुकून मिलता है इस मौक़े पर ओमवती शर्मा,मीनाक्षी शर्मा मौजूद थी। 

Related posts

फरीदाबाद: अजरौंदा चौक के निकट एक चलती कार में लगी भयंकर आग, जलकर कार हुआ खाक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद में भाग लिया

Ajit Sinha

कैम्प लगाकर फरीदाबाद और बड़खल तहसील के नंबरदारों को वितरित किए गए स्मार्टफोन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x