Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : यातायात पुलिस ने आज एनआईटी जॉन में सड़क किनारे खड़े 70 गाड़ियों को क्रेन के जरिए हटाया , यातायात पुलिस।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद :  जिला यातायात पुलिस ने आज सड़क किनारे खड़े  कंडम गाड़ियों को हटाने हेतु विशेष अभियान चलाया हैं जिसके तहत अलग -अलग स्थानों से यातायात पुलिस ने क्रेन के जरिए 70 गाड़ियों को उठाया  जिसमें से 20 गाड़ियों को यार्ड में खड़ा करवा दिया गया हैं।

डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज का कहना हैं कि आज एनआईटी जॉन के अलग -अलग हिस्सों से सड़क किनारे से कंडम गाडी  हटाओं अभियान के तहत 70 गाड़ियों को हटाया गया हैं वह इलाका हैं बी.के चौक से लेकर बड़खल झील के समीप मुल्ला होटल, होटल मैनेजमेंट कॉलेज व ईएसआई हॉस्पिटल वाला रोड के अलावा आदि स्थान शामिल हैं। डीसीपी विज ने वाहन मालिकों  से अपील की हैं कि वह अपने -अपने वाहनों को सड़क किनारे गलत तरीके से  खड़ी न करें जिससे यातायात सुचारु रूप से चल सकें। ऐसे न करने पर उनके खिलाफ यातयात अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : गांव छायंसा के एक मकान में दो अज्ञात बदमाशों ने जमकर किया पथराव, टाटा 407 गाड़ी के शीशे भी तोड़े ,पुलिस में की शिकायत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नारी शक्ति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 6 फरवरी : यशपाल यादव 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सुखी जीवन जीने की राह दिखाती है श्रीमद्भगवद गीता : विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x