Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा : कप्तान भूपेन्द्र


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/हिसार: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेन्द्र, वीर चक्र ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा के मुकाबले कोई दल चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। कैप्टन भूपेन्द्र, वीर चक्र शुक्रवार को हिसार  के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पार्टी संगठन द्वारा प्रदेश सचिव के रूप में नई जिम्मेवारी दिए जाने पर संगठन का आभार जताया और कहा कि वे संगठन की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में तीन साल के कार्यकाल में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के सहयोग से जिले में संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में एक-एक कार्यकर्ता लगा रहा।

विश्वव्यापी महामारी कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनका सहयोग किया, जो अनुकरणीय है।कैप्टन भूपेन्द्र, वीर चक्र ने कहा कि प्रदेश सचिव के रूप में संगठन उनकी जो ड्यूटी लगाएगा, उसके हिसाब से वे कार्य करेंगे। फिलहाल पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी है और लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो जाएगी। ऐसे में वे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपना कार्य बेहतर करने का प्रयास करेंगे। लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने की संभावना बारे पूछे जाने पर कैप्टन भूपेन्द्र ने कहा कि यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को करना है। फिर भी कार्यकर्ताओं को जो आदेश होंगे, वे उसकी पालना के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा, सोशल मीडिया प्रमुख अनिल केरों व सुदेश चौधरी सहित अन्य भी थे।

Related posts

बीजेपी ने आज 17 प्रदेशों में 111 उम्मीदवारों के नाम की पांचवी लिस्ट जारी की हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव -2026 के लिए जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Ajit Sinha

लोक कल्याण के लिए नहीं जनता को कदम-कदम पर धोखा देने के लिए बनी है भाजपा सरकार: दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x