Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नायब सैनी ने सभी जिला अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की भेंट



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: पंचकूला में जिला अध्यक्षों की बैठक लेने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने उनके आवास संत कुटीर पर पहुंचे और मुख्यमंत्री से भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी जिला अध्यक्षों को नव दायित्व के लिए बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने बताया कि भेंट के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मिशन 2024 के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन किया। इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, तीनों प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली, सुरेंद्र पुनिया, डा. अर्चना गुप्ता के अलावा सभी जिलों के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, कमल यादव, मनदीप राणा, राजेश सपडा, रवि बतान, अशोक गुर्जर, योगेन्द्र राणा, दुष्यन्त भट्ट, जसबीर दोदवा, रणबीर ढाका, राजू मोर, राजकुमार वोहरा, चरण सिंह तेवतिया, प्रीतम चौहान, नरेन्द्र पटेल, दयाराम यादव, बलदेव ग्रोहा, मुकेश गौड, श्रीमती आशा खेदड, श्रीमती निताशा सिहाग, डा किरण कलकल, राजपाल जांगडा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने विधासभा चुनाव के मद्देनजर आज 9 एचसीएस अधिकारीयों के तबादले किए हैं। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: घर में दरवाजा ठीक करने आए कारपेंटर ने घर में अकेली महिला को पाकर किया जबरन बलात्कार -अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 17 जिलों में तुरंत प्रभाव से इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के आदेश दिए हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x