Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्समेंट टीम ने आज गांव टिकावली और रिवाजपुर में की जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई, अब होगी केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग की टीम ने आज नए साल 2024 के पांचवें दिन बहुत ही बड़े स्तर पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की अंजाम दिया। आज ओल्ड फरीदाबाद नहरपार के गांव टिकावली और रिवाजपुर में लगभग 15 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे, में बने अवैध मकानों और निर्माणों को 2 अर्थमूवर मशीनों की सहायता से पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया हैं। अब जमीनों के मालिकों और कई प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई हैं , अभी उनकी ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ओल्ड फरीदाबाद के नहरपार के गांव टिकावली और रिवाज़ में लगभग 15 एकड़ जमीनों पर कलोनिनाइजरों द्वारा अवैध रूप से अवैध कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें अवैध रूप से दो- दो मंजिल के मकान बने हुए थे, को आज दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया हैं। इन्हीं सभी जमीनों पर अवैध रूप से लगभग 200 डीपीसी बने हुए थे , को भी दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से धवस्त कर दिया गया हैं।

सवाल के जवाब में उनका कहना है कि अवैध प्लाटिंग कर बेचने वाले प्रॉपर्टी डीलरों के नाम उनके सामने आए हैं , इनमें से किसान प्रॉपर्टी , किशन प्रॉपर्टी व कान्हा जी डेवलपर हैं, और जमीन मालिकों के खिलाफ इन सब के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी लगभग 15 एकड़ जमीनों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई हैं , अभी तो 285 एकड़ जमीनों पर और भी तोड़फोड़ की कार्रवाई होनी हैं। इस तोड़ फोड़ के दौरान वह खुद ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे। जबकि तोड़फोड़ की कार्रवाई उनके संबंधित कनिष्ठ अभियंता नसीम , अमित व निरंजन देख रेख रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद:दिल में छोटे छेद के कारण मरीज को बार-बार होता था पैरालाइसिसि-डा. एस.एस बंसल

Ajit Sinha

हरियाणा: जेजेपी के संगठन में विस्तार, एससी सैल में महत्वपूर्ण नियुक्तियां

Ajit Sinha

व्यापारियों की मांगों को लेकर  उपायुक्त यशपाल यादव से मिले व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x