Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नववर्ष 2024 के उपलक्ष्य में ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सूरजकुंड रोड में 14 कुंडीय यज्ञ महोत्सव


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: परमपिता परमेश्वर की प्रेरणा से नव कैलेंडर 2024 वर्ष के स्वागत मे 1 जनवरी 2024 सोमवार को सूरज कुण्ड रोड स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी में दैवीय वातावरण के संरचना व सभी के उज्जवल मंगल भविष्य हेतु,सभी सोसाइटी निवासियों,परदेश,देश की सुख समृद्धि और कामयाबी के लिए 14 कुंडीय हवन महोत्सव का आयोजन किया गया।

ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा के सभी निवासियों ने उपरोक्त दैवीय कार्य में भागीदारी कर यज्ञ लाभ उठाया तथा हवन से वातावरण शुद्ध हुआ। आचार्य वीरेंद्र विक्रम और उनके 15 ब्रह्म चारियों ने मंत्रों से हवन संपन्न करवाया।सोसाइटी के 160 लोगों ने इसमें भाग लिया।

हवन ग्रुप के संस्थापक बी. के. शर्मा ने बताया के ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा में हर महीने हवन होता है, पहली जनवरी को ग्रुप आयोजित कपिला काद,मंजू प्रभा, सुभाष चंद्रा ने ग्रुप मेंबर्स अशोक आर्य,अनिल बत्रा,राजदेव तनेजा,हरीश हंसी,विश्वबंधु महिंद्रा और सोसायटी निवासियों के सहयोग से 14 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया।

Related posts

फरीदाबाद :जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने एम्बर एंटरप्राइजेज के साथ किया समझौता,रोजगार हेतु विद्यार्थियों का कौशल विकास जरूरीः कुलपति

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्राचीन पंखा मेला दंगल 12 अगस्त को, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल, मूलचंद शर्मा, सांसद अरविन्द शर्मा करेंगें शिरकत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चांदपुर अनाथालयों के मामले में जांच जारी, दो नहीं 3 अनाथालय चल रहे है, दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई: प्रीती

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x