Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: मोहना रोड पर बनाए जाने वाले एलिवेटेड पुल का सपना अब जल्द होगा पूरा : मूलचंद शर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद ,बल्लभगढ़: प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का मोहना रोड पर बनाए जाने वाले एलिवेटेड पुल का सपना अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए जाने वाले इस पुल का टेंडर आज खुल गया है और अब नए साल में कुछ ही दिनों में इस पुल की आधारशिला रखी जाएगी।यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को बल्लभगढ़ के आर्य नगर के निवासियों को करीब 1 करोड़ की लागत से बनने वाली आरएमसी गलियों की सौगात देते हुए दी। परिवहन मंत्री शर्मा ने स्थानीय निवासियों के हाथो गलियों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इन गलियों के निर्माण कार्य होने से आर्य नगर के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट किया उन्होंने कहा बल्लभगढ़ के विकास में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जमकर विकास के लिए धन राशि दी। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी नेतृत्व में चहुमुखी विकास कार्य कार्य करवाए जा रहे हैं। जिसके कारण आज बल्लभगढ़ विकास के पथ पर है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ की करीब 50 कॉलोनी और पृथला विधानसभा क्षेत्र सहित करीब 84 गांव के साथ-साथ जेवर एयरपोर्ट आने जाने में मोहना रोड के एलिवेटेड पुल का लाभ लोगों को मिलेगा। वही बल्लभगढ़ विधानसभा के सेक्टरों और आईएमटी एरिया को इस पुल का लाभ मिलेगा। बल्लभगढ़ मोहना रोड पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इसके उपरांत आईएमटी में उद्योगपति श्री कृष्ण कौशिक द्वारा रोटरी क्लब फरीदाबाद सेंटर द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में भी शिरकत भी की। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के यात्राएं निकाली जा रही है। जहां लोगों को उनके घर द्वार पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों के परिवार पहचान पत्र सहित सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं का आन लाइन प्लेटफार्म प्रणाली पर लाभ दिया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्राएं देश को 100 वें स्वतंत्रता दिवस पर 2047 में विश्व के विकसित राष्ट्र बनाने में कारगर साबित होंगी।

Related posts

वर्तमान में उत्पन्न हुए तनावपूर्ण हालात को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी, पहुंचेंगे सांसद डा. सुशील गुप्ता, विधायक सौरभ भरद्वाज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज कोरोना संक्रमित के 182 नए मामले सामने आए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x