Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ट्रैफिक नियमों की हो पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित : एडीसी आनन्द शर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एडीसी आनंद शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित हो। एडीसी आनन्द शर्मा शुक्रवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा ऑटो और बसों पर अधिक से अधिक संख्या में  रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाए। वहीं बार बार ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाए।एडीसी आनन्द शर्मा ने कहा कि जिला फरीदाबाद में प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस मिलकर यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाए।

बार- बार ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाए। वहीं ऑटो चालकों और बाइकर्स की विशेष निगरानी करना सुनिश्चित करें।सड़क सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिए टिप्स:-एडीसी आनंद शर्मा ने जिला फरीदाबाद में सड़क सुरक्षा के नियमों की सही पालना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर उपस्थित प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए सड़क सुरक्षा व्यवस्था के लिए टिप्स भी दिए।एडीसी आनंद शर्मा ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण वाहन चलाते समय यात्रियों को अधिक सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है और गाड़ी एकदम सामने आने के बाद दिखाई पड़ती है।सर्दी के मौसम में कोहरे में वाहन चलाते समय लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस और रोड सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बसों, ऑटो और दोपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। जिन वाहनों पर पुरानी रिफ्लेक्टर टेप लगी है और सही से दिखाई दे नहीं रही उसको हटाकर इसकी जगह दूसरी रिफलेक्टिव टेप लगाएं।एडीसी आनंद शर्मा  ने कहा कि  सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के लिए जिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को जो भी दायित्व मिला है। वह उसकी गंभीरता से पालना करना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सड़क सम्बन्धी समस्याओं को जल्द दे जल्द दुर करें।

Related posts

फरीदाबाद: यूनिवर्सल अस्पताल ने पुलिस के जवान का पैर कटने से बचाया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बाईक रैली निकालकर किया चाईना सामान का बहिष्कार

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 9 एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं-पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x