Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

अखाड़े में दाव पेंच सीखने की उम्र 53 की नहीं,बचपन की होती है- धनखड़


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: कुश्ती हमारा सदियों पुराना पारंपरिक खेल है और अखाड़ों में दाव पेंच बचपन से ही सीखे जाते हैं, 53 की उम्र अखाड़ोंं में जाकर दाव पेेंच सीखने की नहीं होती। इस 53 की उम्र में अखाड़ों में पंहुचकर राजनीतिक प्रपंच करने से न ही कुश्ती के और न ही राजनीति के दाव पेंच सीखे जाते । भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने बादली हलके के गांव बामनौली में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कही। धनखड़ ने कहा कि पहलवान बनने के लिए बचपन से ही तपस्या करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि देसी भाषा में कहे तो राहुल गांधी ने पहलवान बनने की उम्र गुजार दी है। धनखड़ ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा मिशन 2024 के लिए तैयार है। देश और हरियाणा की जनता भाजपा को पिछली बार से भी ज्यादा बड़े बहुमत से सेवा करने का अवसर देने का मन बना चुकी है।

भाजपा के पास मोदी जैसा सशक्त नेता है, पन्ने तक मजबूत क्रियाशील संगठन है। पार्टी के पास गरीब कल्याण की नीति और नियत नेक है। पीएम मोदी ने सुशासन के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक लोक हितैषी नीतियों का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मोदी की गारंटी के रथ गांव- गांव जरूरतमंदों के द्वार पहुंच रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने का आधार साबित होगी। इसलिए पीएम मोदी बार- बार सीधे विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद से जुड़ रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने बादली हलके के गांव बामनौली और मुनीमपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि हमारी नीति रही है कि क्षेत्र के विकास में स्थानीय लोगों की बराबर भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि बादली हलके की जनता ने वर्ष 2014 में आशीर्वाद दिया, पार्टी ने सरकार में मंत्री पद दिया।

Related posts

हरियाणा राज्य सेवा आयोग ने राइट टू सर्विस एक्ट के तहत नायब तहसीलदार पर लगाया 5000 जुर्माना 

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने  राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ । 

Ajit Sinha

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगामी 15 जुलाई के बाद प्रदेश की जनता के हक़ के लिए संघर्ष और प्रदर्शन करेंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x