
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:निर्माणाधीन बिल्डिंगों और घरों से सरिया व शेटरिंग के सामानों को चोरी करने वाले एक गिरोह का क्राइम ब्रांच -85 की टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 7 आरोपितों को गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए चोरों के कब्जे से 30 बड़ी लोहा की प्लेट , 150 किलोग्राम लोहा का सरिया व 42000 रूपए नगद व वारदात में प्रयोग XUV 500 बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों के नाम फरमान खान, विपिन, रवि, मुजम्मील, सोनू खान, सगिर और अफजल हुसैन है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नाम फरमान खान, विपिन, रवि, मुजम्मील, सोनू खान, सगिर और अफजल हुसैन है। आरोपित फरमान खान, सोनू खान व सगिर सेक्टर-113 नोएडा का, विपिन सेक्टर-77 फरीदाबाद, रवि और अफजल हुसैन, गांव प्रहलादपुर फरीदाबाद, मुजम्मिल बिजनौर। उत्तर प्रदेश का के रहने वाले है।

उनका कहना है कि क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपितों को सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान चोरी का सामान ले जाते हुए गाड़ी सहित सेक्टर-17 बाईपास रोड से काबू किया है। आरोपित सेक्टर-85 ई ब्लॉक व सेक्टर-84 में निर्माणाधीन बिल्डिंग से लोहा की प्लेट व सरिया चोरी करके लाए थे। आरोपितों को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियो से खुलासा हुआ की आरोपित चोरी का सामान कबाडी अफजल हुसैन को बेच देते हैआरोपितों ने लोहा की प्लेट को सेक्टर-85 ई ब्लॉक से चोरी किया था जिसका मामला थाना खेडी पुल में दर्ज है, जिसमें 30 बडी लोहा प्लेट बरामद है, आरोपितों ने सेक्टर-84 के एरिया से लोहा की सरिया को चोरी किया था जिसका मामला थाना बीपीटीपी में दर्ज है जिसमें आरोपितों से 150 किलोग्राम सरिया बरामद है, आरोपितों ने सूरजकुंड में दीवार पर लगी ग्रिल को चोरी कर बेच दिया था जिसमें आरोपितों से 14000/-रुपये बरामद किए गए है, आरोपितों ने थाना सूरजकुंड के एरिया में आने वाले सामुदायिक भवन से सामान चोरी किया था इस मामले में आरोपितों से 7000/-रु बरामद किए है। आरोपितों ने थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया में तथा थाना आदर्श नगर के एरिया में निर्माणाधीन मकानों से सरिया चोरी करने की वारदातों को अंजाम दिया था जिसमें आरोपितों से थाना शहर बल्लभगढ़ के मामले में 10000/-रु तथा थाना आदर्श नगर के मामले में 11000/-रु नगद बरामद हुए है। आरोपितों अपने शौक की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातो को अंजाम देते है। आरोपित अफजल हुसैन कबाडी को बेच देते थे व अफजल हुसैन खुद भी चोरियां करता है। अफजल पर पूर्व में चोरी के 5 मामले दर्ज है। आरोपित विपिन पर पूर्व में गुरुग्राम में चोरी का मामला तथा मुजम्मिल पर दिल्ली में चोरी का मामला दर्ज है। आरोपितों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

