Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गरीब का विकास करना ही सरकार का मुख्य ध्येय : कृष्ण पाल गुर्जर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को आम जनता के लिए सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को शत प्रतिशत मिलना चाहिए और कोई इससे छूटना नहीं चाहिए। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर आज रविवार को फरीदाबाद के गांव अगवानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। जहां केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लाभार्थियों को गैस सिलेंडर और चूल्हा भेंट कर लोगों संग जन संवाद भी किया। वहीं उपस्थित लोगों विकसित भारत संकल्प शपथ दिलवाते हुए भागीदारी सुनिश्चित करने आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की 17 योजनाओं सहित प्रदेश सरकार की  सभी जनकल्याणकारी योजनाओं व परियोजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के मकसद से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है, जोकि अपने मकसद में सफल होती दिखाई दे रही है। 30 सितंबर से 25 जनवरी तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी हर गांव, बस्ती, कस्बे में जाएगी और साथ में मोदी की गारंटी की 17 योजनाओं के सभी विभागों के अधिकारी आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए आपके बीच में आ रहे हैं। मोदी की गारंटी की गाड़ी का मतलब है कि मोदी और मनोहर सरकार कि लोगों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं हैं उन योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति को होनी चाहिए और उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को जरूर मिलना चाहिए। मोदी और मनोहर सरकार जो गारंटी देती है उसको पूरा करती है इसलिए पूरे देश के लोगों को मोदी की गारंटी पर विश्वास है। गरीब लोगों के लिए निःशुल्क इलाज, निःशुल्क गैस कनेक्शन, निःशुल्क अनाज, शौचालय, हर घर में नल और नल में जल, रेहड़ी पटरी वालों के लिए लोन सुविधा, नौजवानों के लिए मुद्रा योजना और भी अन्य कई योजनाएं मोदी सरकार ने समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए शुरू की है। ताकि वह भी समाज की मुख्यधारा ने आ सके। मोदी सरकार के नेतृत्व में 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क अनाज, 50 करोड़ लोगों को जन धन योजना के तहत बैंक खाते, 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के माध्यम से निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन, 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के माध्यम से निःशुल्क ईलाज, 11 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय बनाने का काम किया। इस संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जा रहा है और योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों के विचार को मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से सांझा किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर कृषि विभाग की ओर से ड्रोन की प्रदर्शनी भी की गई। कार्यक्रम के दौरान सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग की कंटिजेंट भजन मंडली द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का गीतों व भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।

Related posts

गुरूग्राम-फरीदाबाद व बल्लभगढ़-सोहना सड़क मार्गों पर 1 सितंबर से फास्टटैग की सुविधा के साथ टोल करें शुरू: उपायुक्त

Ajit Sinha

बच्चे की भाषा, सामाजिक और सोचने-समझने की क्षमता में विकास के लिए हियरिंग लोस की शुरुआती चरण में पहचान करना आवश्यक है

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, और मुख्यमंत्री बनेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा- लखन सिंगला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x