Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम में स्थापित होगा स्टेट ऑफ़ दी आर्ट साइबर ट्रेनिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: पुलिस कमिश्नर विकास गुरुग्राम में उच्च स्तरीय साइबर ट्रेनिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के उद्देश्य से इस मीटिंग का आयोजन किया । गुरुग्राम के साइबर पुलिस स्टेशन में पहले से लैब स्थापित है लेकिन इसको उच्च स्तर पर अपग्रेड करने के लिए डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ़ इंडिया (DSCI) का सहयोग लिया जा रहा है।

इस संबंध में आज डीएससीआई के पदाधिकारियों ने आज लैब का भ्रमण किया व इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। जल्द ही यह लैब शुरू हो जाएगी जिससे पुलिस को साइबर अपराधों के रोकथाम, अनुसंधान में मदद व टेक्निकल सहायता, डिजिटल साक्ष्य को जुटाने सीडीआर (CDR) एनालिसिस मोबाइल फोरेंसिक और मेमोरी फोरेंसिक में मदद प्राप्त हो सकेगी।इस मीटिंग मे पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा, पुलिस उपायुक्त दक्षिण सिद्धांत जैन, विनायक गोडसे सीईओ डाटा सिक्योरिटी कॉउन्सिल ऑफ़ इंडिया(DSCI), वेंकटेश मूर्ति सीनियर डायरेक्टर DSCI , अतुल कुमार (DSCI) रवीश एम श्रीवास्तव (Nagarro कंपनी) व सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध विपिन अहलावत मौजूद थे।

Related posts

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा  ने 50 निवेशकों के 2. 50 करोड़ रूपए लूट कर भागने वाले शख्स को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

एसबीआई के एटीएम मशीन उखाड़ कर 34 लाख रूपए निकालने व उस मशीन को कुएं फेंकने वाले 3 लूटेरे अरेस्ट,पलवल के रहने वाले हैं।

Ajit Sinha

मामूली विवाद के बाद दो पक्ष के बीच लाठी डंडे चले और हुई पत्थरबाजी, वीडियो वायरल,3 गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x