Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: होटल राजमहल में पुलिस का छापा, शराब परोसने पर होटल के संचालक व सेवन करने पर 22 लोगों को पुलिस ने पकड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद- डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन के द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा- निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी सविता व थाना कोतवाली प्रभारी की टीम ने होटल में बिना लाइसेंस व प्रशासन के आदेश की उल्लंघना कर परोसी जा रही शराब के मामले मे होटल संचालक व शराब का सेवन कर न्यूसेंस क्रिएट करने वाले 22 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में नीतीश, भारत, आकाश, साहिल, भारत, सचिन, संदीप, अरविन्द, पार्थ, आश, पदम, आकाश, अजय, मुकेश, कमल, साहिल, जगजीत, सिद्धार्थ, महेश,राहुल,राहुल सोनी,ध्रुव, और होटल मालिक अनिल कुमार का नाम शामिल है। सभी आरोपित फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले है। थाना कोतवाली में रात्रि करीब 11.00 बजे आमजन की शराब पीकर शांति भंग करने की मिली सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी सविता को सूचना देकर उनकी पुलिस तथा थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने होटल राजमहल में रेड की मौके पर कुछ लोगो शराब पीकर शांति भंग करते हुए पाए गए। जो पुलिस टीम के द्वारा मौके पर 22 आरोपितों को तथा होटल संचालक को काबू किया है। मौके से शराब की खाली बोतल व बीयर की बोतल बरामद हुई है। आरोपितों के खिलाफ थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी के लोगों ने दो अवैध गेटों के मामले में यूआईसी चेयरमेन भारत भूषण व आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के नाम ज्ञापन सौपा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: किसानों की मांग है कि विकास से पहले नहरपार के किसानों को लेण्ड पुलिंग की स्कीम में जोडा जाए-शिवदत्त

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज दो आईएएस सहित 38 अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x