Athrav – Online News Portal
नोएडा

स्थानीय नेता की स्कॉर्पियो गाडी सीज, हूटर बज रही थी, गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म लगी,कागजात नहीं दिखा पाए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली सेक्टर- 63 क्षेत्र में छिजारसी के नजदीक एफएनजी रोड पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था।  इस समय नेशनल हाईवे- 9 की तरफ से काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी जा रही थी,जिसका हूटर बज रहा था और गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म लगी हुई थी। बताया जा रहा है की गाड़ी एक राजनीतिक दल के स्थानीय नेता की थी।जब ट्रैफिक पुलिस गाड़ी को रोककर जांच करनी चाही तो उसमें सवार लोगों की ट्रैफिक इंस्पेक्टर से कहा सुनी और बहस हो गई। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को लेकर सेक्टर- 63 कोतवाली पहुंची, जहां गाड़ी का काला शीशा और हूटर को हटाया गया। जब ट्रैफिक पुलिस की ओर से गाड़ी के कागजात दिखाने की बात कही गई तो चालक द्वारा कागजात दिखाने से असमर्थता जताई जिस पर पुलिस ने स्कॉर्पियो को एमवीएक्ट धारा 207 के तहत सीज कर लिया, एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई।

Related posts

जन सुविधा केंद्र में हथियारों के बल पर लूटा कैश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश, पुलिस तलाश जुटी।

Ajit Sinha

जल्द इलाज न करने पर नाराज शख्स  ने डॉक्टर पर चाकू से किया कातिलाना हमला, डॉक्टर की हालत गंभीर आरोपी अरेस्ट। 

Ajit Sinha

महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला सिरफिरा एग्जीक्यूटिव ‘सिजर अटैकर’ गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x